Home News Business

ऑटोमोबाइल फर्म मालिक से मांगे 51लाख रुपए: जेल में बैठकर घटना की हुई प्लानिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार

Banswara
ऑटोमोबाइल फर्म मालिक से मांगे 51लाख रुपए: जेल में बैठकर घटना की हुई प्लानिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले में बदमाशों ने ऑटोमोबाइल फर्म के मालिक को डरा धमका कर जमानत लेने के बाद फिरौती की रकम‎ के लिए फ़ोन किया था। बांसवाड़ा‎ पुलिस ने घाटोल में पीड़ित ऋषभदेव के साथ‎ हुई घटना का खुलासा किया है। इसमें पुलिस ने ‎नाबालिग समेत चार आरेापियों काे गिरफ्तार किया है।‎

एसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि‎ 23 फरवरी काे घाटोल निवासी शिरीष ‎कुमार जैन काे फ़ोन कर फिरौती मांगी‎ थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच‎ शुरू की। पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में 3‎ अक्टूबर 2021 काे भी 51 लाख रुपए‎ की फिरौती मांगने और बेटे स्नेहिल पर‎ फायरिंग की घटना का जिक्र किया था।‎ इसी दिशा में पुलिस ने अपनी जांच‎ काे आगे बढ़ाया। एएसपी कान सिंह‎ भाटी के पर्यवेक्षण अकार डीएसपी‎ कैलाश चंद्र के नेतृत्व में थाना प्रभारी‎ कर्मवीर सिंह के साथ एक टीम का‎ गठन किया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार‎ पर मुख्य अरेटी गैंग लीडर प्रतापगढ़ के‎ थाना रठाजना साकरिया निवासी‎ शावेज पुत्र आजम खां, कोटा के‎ इंद्रागांधी नगर डीसीएम निवासी शेर‎ खान पुत्र खलील अकार अफजल‎ कादरी पुत्र हातिम कादरी समेत एक‎ किशोर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में‎ आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया

पुलिस की जांच में यह भी साफ‎ हुआ है कि आरोपी ने 2021 में की‎ घटना के बाद पीड़ित को डरा धमका‎ कर पक्षद्रोही हाेने के लिए मजबूर किया‎ और शावेज जमानत पर बाहर आ गया। पुलिस को आरोपियों की छह‎ दिन पीसी मिली है, आरेापियों से‎ पूछताछ की जा रही है। दरअसल 20‎ फरवरी काे सलमान लाला के नाम से‎ यासिन मोहम्मद से 50 लाख, मोहम्मद‎ नौशाद काे 20 लाख और शेख अरमान‎ से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी,‎ ताकि पुलिस या किसी को भी उस पर‎ शक नहीं हो।‎

जेल में हुई मुलाकात

मुख्य आरोपी शावेज ने पूछताछ‎ में बताया कि इस पूरे मामले में‎ ‎जुड़े अन्य साथियों से उसकी‎ ‎ मुलाकात जेल में ही हुई थी।‎ जेल में मिले कई अभियुक्तों से‎ ‎उसकी दोस्ती हुई। जेल से बाहर‎ आने के बाद घटना काे अंजाम देने की साजिश भी जेल में बनाई। जेल से बाहर‎ आने के बाद फिरौती मांगने के कई मामले सामने आए ताे उसने भी पहले शिकार‎ बनाए सेठ काे दोबारा धमकी देने की साजिश काे अंजाम दिया।‎‎

शेयर करे

More news

Search
×