Home News Business

राष्ट्रपति बोलीं-छात्रावास नहीं मिलता तो मेरी पढ़ाई रुक सकती थी:मानगढ़ में आदि गौरव सम्मान समारोह; CM ने की 5 करोड़-पुलिस चौकी की घोषणा

Banswara
राष्ट्रपति बोलीं-छात्रावास नहीं मिलता तो मेरी पढ़ाई रुक सकती थी:मानगढ़ में आदि गौरव सम्मान समारोह; CM ने की 5 करोड़-पुलिस चौकी की घोषणा
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर आदि गौरव सम्मान समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - Dainik Bhaskar

बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर आदि गौरव सम्मान समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानगढ़ धाम (बांसवाड़ा) में आदि गौरव सम्मान समारोह में कहा- अगर मुझे छात्रवास की सुविधा नहीं मिलती तो मेरी पढ़ाई रुक सकती थी। आदिवासी समाज के लोग अपने बच्चों को पढ़ाएं, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दें, कदम आगे बढ़ाएं। सरकार आदिवासी समाज के साथ है।

गुरुवार को राष्ट्रपति राजस्थान के दौरे पर हैं। सुबह उन्होंने सिरोही के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके बाद दोपहर में वे बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आदि गौरव सम्मान समारोह में पहुंचीं।

आदि गौरव सम्मान समारोह में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री।
आदि गौरव सम्मान समारोह में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

सम्मान पाने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा, यह गौरव की बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा- आज सम्मान पाने वालों को बधाई, सम्मान में महिला की संख्या ज्यादा है, यह गौरव की बात है। महिला का विकास समाज के विकास का आइना है। जनजाति लोगों में बहुत क्षमता है। जिन्होंने हर जगह योगदान दिया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

मैंने प्रदर्शनी देखी, महिलाएं और भाई बहन सुंदर कलाकृतियां बनाना जानते हैं। इनके उत्पाद की सराहना करती हूं। मां बाड़ी की माताओं-बच्चों से मिलकर खुशी हुई। खिलाड़ी सुनीता मीणा खेल में कैप्टन बनीं यह खुशी की बात है। सबको बधाई।

QuoteImage

यहां राजिविका सखियों की विशेष सराहना करती हूं। उन्हें चेक देकर मुझे खुशी है। आगे अन्य महिलाएं भी प्रयास जारी रखें, उन्हें भी चेक मिलेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बच्चों को स्कूल भेजें, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दें

वे बोलीं- मैं कहना चाहती हूं कि बच्चों को स्कूल भेजें, शिक्षा दें। शिक्षा बहुत अहम है। बच्चों को खेल में आगे बढ़ाएं। मुझे अपने विद्यार्थी जीवन की याद आती है, छात्रावास की सुविधा नहीं मिली होती तो मेरी शिक्षा रुक सकती थी।

सरकार जनजाति लोगों के साथ है, हमें में कदम आगे बढ़ने चाहिएं। बच्चों को पढ़ाने के अवसर दें। GGTU विश्वविद्यालय की स्थापना से यहां उच्च शिक्षा मिल रही है।

इस दौरान भाजपा के नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीया आदिवासी गीत गाते नजर आए।
इस दौरान भाजपा के नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीया आदिवासी गीत गाते नजर आए।

मुख्यमंत्री बोले- कुछ लोग आदिवासी समाज को गुमराह कर रहे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- मानगढ़ की धरती पवित्र है इसे नमन करता हूं। इस धाम पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम मिला यह खुशी की बात है। गोविंद गुरु ने आजादी के लिए सब समर्पित किया। यहां पर्यटन की अपार संभावना हैं। यहां सरकार ने त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़, बेणेश्वर के लिए सर्किट बनाया है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

यहां के आदिवासी लोगों के लिए आदि गौरव सम्मान की शुरुआत की है। यह धाम देश के लिए धरोहर है। कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं। काली बाई की वीरता को कौन भूल सकता है। हमने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड से राजस्थान तक ट्रेन शुरू कराएंगे।

QuoteImage

यह भूमि हमें सिखाती है कि हमें समाज के लिए निष्ठावान रहना चाहिए। मैं राष्ट्रपति की आज्ञा लेकर 5 करोड़ रुपए की घोषणा धूणी के लिए करता हूं और यहां पुलिस चौकी की घोषणा करता हूं।

मानगढ़ धाम के धूणी स्थल पर आहुति देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, साथ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री।
मानगढ़ धाम के धूणी स्थल पर आहुति देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, साथ में राज्यपाल व मुख्यमंत्री।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा- आदिवासी प्रकृति रक्षक

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा- मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आदि गौरव सम्मान शुरू किया। अगर कोई जल जंगल जमीन बचा रहा है तो वह आदिवासी है। वे प्रकृति का संरक्षण करते हैं। आदिवासी संस्कृति और परंपरा से जड़ों से जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री वाजपेयी ने जनजाति कल्याण मंत्रालय की स्थापना की थी। इसके बाद लगातार काम हुए हैं। हमने राजभवन में आदिवासी उत्पादों को प्रदर्शनी लगाई थी ताकि प्रचार प्रसार हो। इनके काम हमारे लिए धरोहर हैं। आने वाले समय में यह समुदाय मुख्यधारा में आएगा।

काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल मानगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू।
काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल मानगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू।

टीएडी मंत्री बोले- गोविंद गुरु ने भक्ति आंदोलन से किया जन जागरण

टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा- हम गौरवान्वित है आपके (राष्ट्रपति) दर्शन पाकर। यह वो धरती है जहां पर गोविंद गुरु के नेतृत्व में महायज्ञ हुआ। उन्होंने यहां भक्ति आंदोलन के माध्यम से जागरण का काम किया। यह देखकर अंग्रेजो को लगा कि गोविंद गुरु लोगों को भड़का रहे हैं। अंग्रेजों ने नारियल में गाय का खून लाकर हवन में डाला, यहां गोलियां चलाईं। बड़ा नरसंहार किया।

मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि वो यहां के विकास के लिए कोई सौगात देकर जाएं। इसके बाद सीएम ने धाम के लिए 5 करोड़ व पुलिस चौकी की घोषणा की।

मानगढ़ धाम स्थित धूणी पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े राज्यपाल और मुख्यमंत्री।
मानगढ़ धाम स्थित धूणी पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खड़े राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

इससे पहले मानगढ़ धाम के हेलिपैड पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति हेलिपैड से सीधे धूणी स्थल पहुंचीं। यहां गोविंद गुरु भगत आंदोलन के दौरान भजन मंडली और धूणी करते थे। राष्ट्रपति ने यहां धूणी में नारियल की आहुति दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति को गोविंद गुरु के और मानगढ़ के इतिहास की जानकारी दी गई।

धूणी स्थल पर राष्ट्रपति करीब 15 मिनट रुककर रेस्ट हाउस पहुंचीं। आदि गौरव सम्मान समारोह में राष्ट्रपति दोपहर 2 बजे पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान की धुन के साथ हुई। राष्ट्रपति के मानगढ़ धाम कार्यक्रम में ऐन वक्त पर बदलाव हुआ। जहां पहले सम्मान समारोह में 3 बजे शामिल होना था, अब वे 2 बजे इसमें पहुंचीं। सभास्थल पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने शहीद स्मारक पर नमन किया और स्टॉल का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद पैदल लौटती महिलाएं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं पहुंचीं। कार्यक्रम के बाद पैदल लौटती महिलाएं।

इनको मिला आदि गौरव सम्मान

  • आदि गौरव सम्मान- वकील राज डिंडोर
  • आदि खेल रत्न गौरव सम्मान- खिलाड़ी सुनीता मीना
  • कला संस्कृति गौरव सम्मान- तुलसी राम गमेती, डिंपल चंदा
  • शिक्षा गौरव सम्मान- सिमरन मीणा
  • आदि सोलर सम्मान- थावरी बाई
  • सेवा गौरव सम्मान- जगदीश जोशी

इन पंचायतों का किया सम्मान - आमलोदा सलूंबर, गनाऊ बांसवाड़ा, निचला गढ़ सिरोही, मंडेला उपली डूंगरपुर, बिलडी डूंगरपुर, झितरी बांसवाड़ा, बजरंगगढ़ बारां, फटका बारां, झल्लारा जिला सलूंबर।

आबूरोड में वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं

इससे पहले राष्ट्रपति ने सिरोही के आबूरोड में बह्माकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल हुईं। आध्यात्मिकता से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषय पर यहां वैश्विक शिखर सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आध्यात्मिकता शुद्ध कर्मों से मन को संवारने का रास्ता है।

उन्होंने कहा- आज इस ग्लोबल समिट में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है। आत्मा स्वच्छ, स्वस्थ हो तो सब कुछ हो जाता है। मानसरोवर में शिव बाबा के रूम में मुझे कुछ समय बिताने का समय मिला। साथ ही राजयोगी ब्रह्मा कुमार भाई बहनों के साथ समय बिताने का समय मिला।

सिरोही में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में संबोधित करतीं राष्ट्रपति मुर्मू।
सिरोही में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में संबोधित करतीं राष्ट्रपति मुर्मू।

100 साल पूरे होने तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा

उन्होंने कहा- स्वच्छता सिर्फ बाहरी नही हमारे विचारों में भी होनी चाहिए। परमात्मा विचित्र है हम भी विचित्र है। परमात्मा स्वच्छ स्वरूप है हम भी स्वच्छ स्वरूप है। धरती पर आकर आत्मा में दाग लग जाते हैं। सामाजिक, मानसिक, भावनात्मक सभी आपस में जुड़े हुए हैं। इन सभी रूप में हमारा स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

जब तक हमारा मन स्वच्छ, साफ नही होगा। जीवन में परिवर्तन नहीं होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि संस्था द्वारा यौगिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए कहा जाता है- जैसा अन्न वैसा मन। स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हुए हैं। स्वच्छ जल को लेकर भारत सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास किए गए हैं।

QuoteImage

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 100 साल पूरे करने वाला है। 100 साल पूरे होने तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। मुर्मू ने अपने सम्बोधन ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की।

इससे पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रपति ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, ब्रह्माकुमारी संस्थान के बीके जयंतीबेन, बीके मृत्युंजय भाई, बीके ब्रजमोहन भाई सहित बड़ी संख्या में देशभर से आए लोग मौजूद रहे।

शेयर करे

More news

Search
×