Home News Business

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगी:मानगढ़ धाम में धूणी पर सुनेंगी भजन मंडली फिर कुछ देर विश्राम के बाद सभा को करेंगी संबोधित

Banswara
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगी:मानगढ़ धाम में धूणी पर सुनेंगी भजन मंडली फिर कुछ देर विश्राम के बाद सभा को करेंगी संबोधित
@HelloBanswara - Banswara -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 4 अक्टूबर को मानगढ़ धाम का दौरा तय हो गया है। वह करीब चार घंटे जिले में प्रवास पर रहेंगी।

कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के अनुसार राष्ट्रपति शुक्रवार दोपहर 12 बजे हेेलीकॉप्टर से मानगढ़ धाम पहुंचेंगी। वह दोपहर 2.30 बजे यहां शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर नमन करेंगी। इसके बाद राजकीय विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। फिर मुख्य समारोहस्थल पहुंचकर आदी गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

समारोह में प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा भी उपस्थित रहेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रपति शाम 4.10 बजे मानगढ़ धाम से हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर प्रस्थान कर जाएंगी। इधर, प्रशासन ने सभी वीआईपी के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल व मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव भी आ सकते हैं। तीन स्थायी हेलीपेड के अलावा तीन अस्थायी हेलीपेड और बनाए गए हैं।

उधर, जनजाति विकास विभाग के मंत्री मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ में पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, हकरू मईडा, खेमराज गरासिया, ललित पटेल, जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल, जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं कार्यकर्ता भी थे।

सरकारी स्कूल के पास हेलीपेड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरेगा। मानगढ़ की पहाड़ी पर स्थित धूणी में नारियल होम कर कल्पवृक्ष का पौधा लगाएंगी। राष्ट्रपति यहां गुरु गोविंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भजन मंडली सुनेंगी। वन विभाग की चौकी एवं संदर्भ ग्रह केंद्र में वह थोड़ी देर विश्राम करेंगी। फिर सभा को सम्बोधित करने पहुंचेंगी।

शेयर करे

More news

Search
×