Home News Business

महिला ने पति के साथ मिलकर बनाया सहेली का नहाते हुए वीडियाे, केस दर्ज

Banswara
महिला ने पति के साथ मिलकर बनाया सहेली का नहाते हुए वीडियाे, केस दर्ज
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा | सज्जनगढ़ क्षेत्र के डूंगरा बड़ा की एक विवाहिता का नहाते हुए का निर्वस्त्र वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। करीब 15 दिन पहले बनाया वीडियो विवाहिता ने शनिवार को देखा। देरशाम वह थाने पहुंची अाैर इस संबंध में पास में ही रहने वाली अपनी ही सहेली हंसा (32) व उसके पति नीलेश दांतला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने पुलिस से मांग की है कि उसका निर्वस्त्र वीडियो सोशल मीडिया पर बढ़ने से रोका जाए और डिलीट कराया जाए। विवाहिता ने रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी सहेली हंसा को अक्सर घर में बिठाकर नहाने के लिए जाती थी। इसी दौरान हंसा ने अपने पति के साथ मिलकर धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विवाहिता ने वीडियो में आ रही आवाज से पहचाना की आरोपियों ने ही यह वीडियो बनाया है।

परतापुर. नाले पर नहा रही युवती व उसकी रिश्तेदार के अश्लील फाेटाे खींचने व विराेध करने पर जबरन उठा ले जाने का प्रयास कर मारपीट की गई। पीड़िताओं के परिजनाें ने जब अारापियाें के घर पहुंच इस मामले की शिकायत की ताे उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में विक्रम पिता परतु बुझ निवासी सागेता, विठला पिता शंकर, शंकरलाल पिता कुरिया, गोतम पिता देवा बुझ, परतु पिता देवा निवासी सागेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हमले मंे घायल विक्रम काे उपचार के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
भतीजी काे चाचा से हुअा प्यार, दोनों घर से भागे



शेयर करे

More news

Search
×