Home News Business

स्कूलों में 2.89 लाख बच्चों काे मिलेंगे गेहूं-चावल

Banswara
स्कूलों में 2.89 लाख बच्चों काे मिलेंगे गेहूं-चावल
@HelloBanswara - Banswara -

लाॅकडाउन के कारण बंद पड़ी सरकारी स्कूलों में पोषाहार के अनाज पर बारिश के कारण खराब हाेने का संकट बढ़ रहा है। इसी नुकसान काे देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में पड़े पोषाहार के गेंहूू अाैर चावल का वितरण बच्चों काे किया जाएगा। यह राशन बच्चों काे प्रतिदिन के अनुसार दिया जाएगा। यानि ग्रीष्मावकाश सहित लॉकडाउन की समयावधि के 94 दिन का अनाज दिया जाना है। सरकार के इस आदेश के मुताबिक जिले के 2581 स्कूलों के 2 लाख 89 हजार 283 बच्चे लाभांवित हाेंगे। आदेश के तहत कक्षा 1 से 5वीं तक बच्चों काे प्रतिदिन के अनुसार 100 ग्राम गेहूं अाैर 100 ग्राम चावल यानि 94 दिन के 9 किलो 400 ग्राम का वितरण हाेगा।

वहीं कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों काे प्रतिदिन के 150 ग्राम अनाज के तहत 94 दिन का 14 किलो 100 ग्राम गेंहूू चावल दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की अाेर से स्कूलों में पड़े शेष पोषाहार की जानकारी जुटाई जा रही हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पोषाहार के लिए केवीएस गोदाम में गेंहूू का स्टाॅक 1000.86 क्विंटल अाैर चावल का 190.90 क्विंटल स्टाॅक पड़ा हुअा हैं। वहीं पहले अप्रैल से जून के लिए 3381.20 क्विंटल गेंहूू अाैर 1449.10 क्विंटल चावल कक्षा 1 से 5वीं के लिए आवंटित किया जा चुका हैं। वहीं कक्षा 6 से 8वीं के लिए 2642.60 क्विंटल गेंहूू अाैर 1132.60 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया है। इसके बाद भी काेई कमी अाती है ताे डिमांड भेजी जाएगी।

ब्लॉकवार स्कूलों मेंं नामांकन
ब्लाॅक स्कूल विद्यार्थी
अानंदपुरी 210 25071
अरथूना 145 14111
बागीदाैरा 129 16637
बांसवाड़ा 278 30240
छाेटी सरवन 152 17263
गढ़ी 225 20539
गांगड़तलाई 145 19324
घाटाेल 555 58738
कुशलगढ़ 337 36747
सज्जनगढ़ 251 34088
तलवाड़ा 154 16525

शेयर करे

More news

Search
×