Home News Business

खरीदारी के बहाने गुजरात की दो महिलाओं ने सोने के 8 कांटे मुंह में छिपाए,ज्वैलर ने सीसीटीवी देखा तो पकड़ी गई

Banswara
खरीदारी के बहाने गुजरात की दो महिलाओं ने सोने के 8 कांटे मुंह में छिपाए,ज्वैलर ने सीसीटीवी देखा तो पकड़ी गई
@HelloBanswara - Banswara -
  • शहर के सोनिया चौक​ में शाम का मामला, मौके पर ही तीन कांटे निकलवाए, 30 हजार रुपए के थे
  • दिवाली सीजन में महिला ठग गिरोह सक्रिय

 

डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनिया चौक में ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार शाम को दो महिलाएं सोने के नाक के कांटे लेने आई। इस दौरान बहाना बनाते हुए नाक के कुल आठ कांटे मुंह में छिपा दिए। ज्वेलर्स को मामला गड़बड़ लगने पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर महिला से तीन कांटे निकलवाए। इसके बाद महिलाएं मौके से भागने की फिराक में थी। ज्वैलरी व्यापारी ने सजगता दिखाते व मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को वहां से

जाने नहीं दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, मुकेश श्रीमाल की सोनिया चौक पर दुकान है। शाम के समय दो महिलाएं सोने के नाक के कांटे लेने के लिए आई। इसके बाद महिलाएं सामान को लेकर गुमराह करती रही। सामान दिखाने के लिए इधर- उधर इशारा करती रही और सोने के कांटे को मुंह में छिपा दिया।

इसके बाद व्यापारी की नजर महिला की हरकत पर गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान दोनों महिलाएं नाक के कांटे मुंह में रखती नजर आई। व्यापारी ने महिला से नाक के कांटे वापस लिए। इसके बाद वहां से भागने का प्रयास किया। इस पर आसपास लोगों की मदद से महिला को वहां पर रोके रखा। इधर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पर महिला को हिरासत में लिया गया। दोनों के गुजरात निवासी होना बताया जा रहा है। पीड़ित की तरफ से पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर बाकी बचे कांटे जब्त करने का प्रयास कर रही है।

डेढ़ वर्ष पहले महिला ने पुलिस से बचने के लिए चेन निगल ली थी
सोने के आभूषण को दुकान से ले जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के प्रयास हुए है। वहीं डेढ़ वर्ष पहले चेन स्नेचिंग गैंग की महिला ने शहर में सोने की चेन छिनने के बाद निगल ली थी। महिला पुलिस की तरफ काफी प्रयास करने के बाद नहीं मिल पाई। इस पर महिला के बार-बारी पानी मांगने पर पुलिस को शक हुआ तो अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया। इस पर पेट में चेन पाई गई। इसके बाद अगले दिन डॉक्टर की मदद से चेन को पेट से निकाला गया। इसके लिए पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पड़ी।

त्योहार के समय सजगता जरूरी, हरकतों पर नजर रखें
पुलिस का कहना है कि नवरात्र से लेकर दिवाली तक फेस्टिवल सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में खरीदारी के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं जो व्यापारी को ठगने का प्रयास भी करेंगे। ऐसे में व्यापारी को ऐसे लोगों की हरकतों पर विशेष ध्यान रखना होगा। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। साबला व आसपुर क्षेत्र में भी इस तरह के मामले पहले सामने आए है, जहां पर आभूषण को मुंह में छिपा दिया था।

शेयर करे

More news

Search
×