Home News Business

एडीजी ने पुलिसकर्मी से पूछा- शहर के कितने व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हो, एसपी भी देखने लगे अपना मोबाइल

Banswara
एडीजी ने पुलिसकर्मी से पूछा- शहर के कितने व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हो, एसपी भी देखने लगे अपना मोबाइल
@HelloBanswara - Banswara -

एडीजी गाेविंद गुप्ता गुरुवार काे दाे दिवसीय दाैरे के तहत बांसवाड़ा पहुंचे। यहां उन्हाेंने लाेहारिया थाना, एसपी कार्यालय और बागीदौरा डिप्टी कार्यालय की व्यवस्थाएं जांची और जवानाें से रूबरू हुए। वे जब डीएसबी (गुप्तचर) शाखा में पहुंचे तो वहां कर्मचारियों से पूछा कि स्थानीय स्तर पर कितने व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हो।

इसके बाद कर्मचारी ने उनको इसकी जानकारी दी। इस दौरान एसपी भी अपना व्हाट्सएप चैक करने लगे। उन्हाेंने बच्चा चाेरी की घटना का खुलासा करने और प्रतिबंधित ड्रग्स पकड़ने पर पुलिस कार्रवाई काे सराहा। डिप्टी गजेंद्रसिंह ने बताया कि शुक्रवार काे एडीजी पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग लेंगे।

शेयर करे

More news

Search
×