Home News Business

प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर भागे नाबालिग लड़के-लड़की का विवाद नहीं हुवा शांत

Banswara
प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर भागे नाबालिग लड़के-लड़की का विवाद नहीं हुवा शांत
@HelloBanswara - Banswara -

प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर भागे नाबालिग लड़के-लड़की का विवाद मंगलवार को भी बड़ी पड़ाल में गरमाया रहा। दोनों पक्षों की ओर से मामले में सहमति को लेकर पूरे दिन भांजगड़ा (समझौता) चला, लेकिन देर शाम तक उनके बीच सुलह होने की बात सामने नहीं आई।

दोनों परिवारों के बीच गहरा रहे विवाद की सूचना तो खमेरा थाना पुलिस को थी, लेकिन लिखित में शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस पूरे मामले में पंगू बनी रही। यहां तक कि रविवार देर रात लड़के के बड़ी पड़ाल स्थित मकान में हुई लूटपाट और तोड़फोड़ के मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित पक्ष की ओर से उन्हें मामले में शिकायत नहीं की है। इस मामले को लेकर बांसवाड़ा एसपी की ओर से खमेरा थानाधिकारी को जिला मुख्यालय पर बुलाया भी गया था।

लड़के के मकान में देर रात हुए हमले के बाद बिखरा सामान।
लड़के के मकान में देर रात हुए हमले के बाद बिखरा सामान।

यह था मामला
खमेरा थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों के विरोध को देखते हुए करीब चार दिन पहले दोनों घर से भाग गए। घटना के सामने आने के बाद लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर दबाव बनाया। मामले में स्थानीय स्तर पर समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों की उपस्थिति में शनिवार को भांजगड़ा भी चला।

मामले में लड़की पक्ष की ओर से मोटी रकम मांगने के बीच दोनों पक्षों में तालमेल नहीं बैठा। इससे लड़की वाले बिफर गए। रविवार देर रात करीब 30-40 लोगों ने धावा बोल दिया। यहां लड़के पक्ष के परिजन मौके से जान बचाकर भाग निकले। पीछे हमलावरों ने पूरे घर को तोड़फोड़ दिया। वहीं नकदी और अन्य सामान लूट ले गए।

रविवार रात को लड़की के परिवार वालों की ओर से हुई तोड़फोड़ और लूट का दृश्य।
रविवार रात को लड़की के परिवार वालों की ओर से हुई तोड़फोड़ और लूट का दृश्य।

तब भाग गए थे हमलावर
खमेरा थानाधिकारी किरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़के-लड़कियों के परिवार में विवाद चल रहा है। रविवार रात को लड़के के घर पर हमले की सूचना पर पुलिस बिना देर लगाए पहुंची, लेकिन पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। मामले में किसी भी स्तर पर लिखित में शिकायत नहीं मिली है। सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है। शिकायत मिलेगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी। बिना शिकायत के पुलिस का रोल ही नहीं बनता।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×