Home News Business

एमजी अस्पताल की सुधरेगी दशा:सरकार ने मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए PWD विभाग को दिए 1 करोड़ 7 लाख रुपए, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Banswara
एमजी अस्पताल की सुधरेगी दशा:सरकार ने मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए PWD विभाग को दिए 1 करोड़ 7 लाख रुपए, टेंडर प्रक्रिया शुरू
@HelloBanswara - Banswara -

जिले के सबसे बड़े राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल की दशा अब सुधरेगी। इसके लिए सरकार ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को एक करोड़ 7 लाख का बजट दिया है। इसके टेंडर किए जा चुके हैं। सरकार ने प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने के आदेश दिए हैं।

इसमें एमजी चिकित्सालय बांसवाड़ा भी शामिल है। इस बजट से छतों की मरमत करवाई जाएगी। कहीं ग्रेनाइट टूटी है तो उसको सही कराया जाएगा। पुट्टी कराई जाएगी। अस्पताल परिसर की पाइप लाइन को सुधारा जाएगा। यहां पर सिविल और सेनेट्री के साथ ही इलेक्ट्रिक का काम कराया जाएगा।

वहीं गत दिनों जिला कलक्टर यहां निरीक्षण करने गए तो यहां बाथरूम को लेकर सबसे ज्यादा समस्या सामने आई। कलक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही बजट की व्यवस्था भी कराई। इसके बाद से बाथरूम का काम चल रहा है। कुछ एक को छोड़ सभी की मरम्मत या फिर नवीन निर्माण किया जा चुका है।

डिप्टी कंट्रोलर डॉ डी के गोयल ने बताया कि बजट में कुछ शेष राशि बचती है तो उससे वाटर रिसोर्स भी सुधरेंगे। साथ ही डॉक्टर क्वार्टर की तरफ रोड निर्माण की भी डिमांड है।

टेंडर प्रक्रिया जारी है

महात्मा गांधी अस्पताल में सिविल, सेनेट्री व इलेक्ट्रिक कार्य के टेंडर किए जाएंगे। अभी निविदा नहीं खोली गई है।

सुबोध भाभोर, एईएन,पीडब्ल्यूडी, बांसवाड़ा

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×