नया विक्षोभ आने से पूर्व ही 8 डिग्री गिराया पारा, 25 पर पहुंचा

बांसवाड़ा| एक मार्च से नया विक्षोभ शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च की शुरुआत में नया विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कहीं तेज हवा तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसी बीच 28 फरवरी को जिले में दिन के तापमान आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री था, जो बुधवार को 25.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से गिरकर 16.1 डिग्री पहुंच गया।
