Home News Business

वार्ड 39 : खाली भूखंडों में भरी गदंगी, नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश

Banswara
वार्ड 39 : खाली भूखंडों में भरी गदंगी, नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश
@HelloBanswara - Banswara -

औदीच्यवाड़ा स्थित खाली प्लॉट पर लगा कचरे के ढेर से आसपास के लोग बदबू से परेशान। बालिका ग्रह के बाहर कचरे से भरी नाली

कॉलोनी में लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर चलाए गए भास्कर के अभियान में मंगलवार को टीम ने शहर के सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी के वार्ड 39 का जायजा लिया। जहां लोगों से उनके वार्ड की समस्याओं को लेकर जाना। जहां अन्य वार्डों में जो समस्या देखने को मिली वहीं हालात यहीं नजर आए।

जहां औदिच्यवाड़ा नोहरे के बाहर ही नाली पूरी तरह से चौक थी, गंदगी का अंबार लगा था, उसके अलावा खाली प्लॉट में कचरा ही कचरा भरा हुआ था, जिसको लेकर भी लोग परेशान नजर आए। नेमा भोजन शाला के पास भी नालियों की हालत खराब दिखी है, नालियों की मरम्मत भी कुछ जगहों पर दिखाई दी। साथ ही सफाई कर्मियों भी कई दिनों से नहीं आने की शिकायत मिली। आवारा मवेशियों को लेकर भी लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।


 सफाई की समस्या है, नालियों की तो सफाई हो भी नहीं रही है। सफाई वाले कभी कभी आते हैं तो कचरा भी नालियों में भरा रहता है। नालियां भी टूटी हुई है। घरों के बाहर तो पशु इतने बैठे रहते हैं की बाहर निकलना भी मुश्किल होता है। लोग भी यहीं पर कचरा डालकर चले जाते हैं। पानी सप्लाई की भी समस्या है, प्रेशर नहीं आता है। -संतोष दोसी, रिटायर्ड कर्मचारी


 आवारा मवेशियों की काफी समस्या है। पूरे दिन बाहर बैठे रहते हैं। लोग भी चारा यहीं डाल देते हैं। जिससे दिनभर कचरा पड़ा रहता है। सफाई वाले तो आते होंगे। पानी सप्लाई की भी काफी समस्या है। प्रेशर का पानी नहीं आ रहा है। -सुधीर दोसी, स्थानीय निवासी


 नालियों की तो सफाई हो भी नहीं रही है, पूरे दिन बदबू आती रहती है। सफाई वाले भी कचरा अंदर ही डालकर चले जाते हैं। खाली प्लॉट में भी कचरा भरा हुआ है। सफाई वाले भी कभी कभी आते हैं और कचरा भी इस खाली प्लॉट में डालकर चले जाते हैं। -ललित भाटिया


 सफाई वाले तो 5-7 दिन में एक बार आते हैं। नालियों की तो बहुत बड़ी समस्या है। लम्बे समय से मरम्मत का कार्य भी नहीं हो रहा है। खाली प्लॉट में पड़े कचरे से भी बदबू आती रहती है। साथ ही पानी सप्लाई भी समस्या है। -गायत्री, गृहिणी


 नालियों की तो सफाई हो भी नहीं रही है। आपके सामने है, देख लो हालत क्या है। टूट भी गई है, लेकिन कोई मरम्मत तक नहीं करवा रहे हैं। सफाई वाले भी कभी आते हैं तो कचरा भी नाली में डालकर चले जाते हैं। कम से कम वार्ड की समस्या तो देखनी चाहिए।-भगवतीलाल, आटा चक्की दुकान


 सफाई की समस्या तो है, साथ ही यहां की रोड भी नहीं बन रही है। बारिश आते ही हालत खराब हो जाती है। लोग चल नहीं पाते हैं। सफाई करने वाल भी बहुत कम आते हैं, साथ ही कचरा भी खाली प्लॉट में डालते हैं। नालियां भी कचरे से भरी हुई हैं। -ऋषि, स्थानीय निवासी


 यहां तो सबसे बड़ी समस्या तो नालियों की है। अंदर जो नालियों बनी है उसकी सफाई भी नहीं हो रही है, साथ टूट भी गई है। सफाई करने वालों का भी कोई पता नहीं रहता है। गाड़ी वाले का भी कोई समय का पता नहीं रहता है। -मनोहरमा श्रीमाल, रिटायर्ड शिक्षिका


 होली के बाद काम शुरू होगा। जिसमें नालियों के साथ ही रोड का कार्य भी होगा। वहीं खाली प्लॉट को लेकर भी मालिकों को नोटिस जारी करेंगे ताकि यहां सफाई भी हो। नालियों की, और रोड की वर्षों पुरानी समस्या है, अभी तो हमे कम ही समय हुआ है फिर भी कार्य चल रहा है। होली के बाद इन पर ही फोकस रहेगा। -जैनेंद्र त्रिवेदी, सभापति वार्ड पार्षद

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×