Home News Business

चचेरी बहन से ज्यादती की काेशिश के बाद जंगल में छिप था आराेपी

Banswara
चचेरी बहन से ज्यादती की काेशिश के बाद जंगल में छिप था आराेपी
@HelloBanswara - Banswara -

    पुलिस ने घेरा डाल पकड़ा, पीड़िता की हालत में सुधार


    भूंगड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग चचेरी बहन काे अगवा कर ज्यादती की काेशिश करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि आरोपी वारदात करने के बाद महुवाल खोरा झरी के जंगल में छिप गया था।


    सूचना पर सादे कपड़ाें में पुलिस कर्मियों ने घेरा देकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की ज्यादती की आशंका पर आराेपी और पीड़िता के सैंपल एफएसएल जांच के लिए भेजे हैं। गौरतलब है कि भूंगड़ा थाना क्षेत्र में सेामवार रात एक भतीजे ने उसकी चाची का गला घोंटकर मारने का प्रयास किया, जिससे वह बेसुध हा़े गई। इसके बाद भतीजा उसकी 12 साल की चचेरी बहन काे अगवा कर बुरी तरह से पीटने के बाद भाग गया।


    वारदात के बाद मां-बेटी काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दाेनों की हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों ने बालिका से ज्यादती की आशंका भी जताई है। इस पर तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई है।

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×