Home News Business

आज होगा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, 15 फीट ऊंची और ढाई टन वजनी अष्टधातु की मूर्ति, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Banswara
आज होगा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, 15 फीट ऊंची और ढाई टन वजनी अष्टधातु की मूर्ति, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा के उदयपुर रोड स्थित लिंक रोड चौराहे पर रविवार सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण होगा। सर्व समाज के सहयोग से स्थापित प्रतिमा की विशेषता यह है कि यह अष्टधातु की होगी। इसकी ऊंचाई करीब 15 फीट और वजन ढाई टन है। मूर्तिकार के तौर पर ग्वालियर (MP) में मूर्तिकार प्रभात राय से इस मूर्ति का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम के आयोजन वागड़ क्षत्रिय महासभा (बांसवाड़ा) की ओर से प्रस्तावित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शक्तावत व कुंडा (UP) विधायक रघुराज प्रताप सिंह होंगे, जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, करणी सेना संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया, राज्यसभा सांसद हर्षवर्द्धन सिंह, MP कनकमल कटारा, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, गढ़ी MLA कैलाश मीणा, घाटोल MLA हरेंद्र निनामा, कुशलगढ़ MLA रमीला खड़िया व नगर सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी होंगे।

परंपरागत वेशभूषा में न्यौता

क्षत्रिय महासभा बांसवाड़ा के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सर्व समाज को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। समाजों से परंपरागत वेशभूषा में आने का आग्रह किया गया है। चौहान ने बताया कि इस प्रतिमा की लागत करीब 21 लाख रुपए है। वहीं समारोह सहित यह लागत करीब 25 लाख रुपए आएगी। इसमें लगभग 17 लाख रुपए सर्व समाज के सहयोग से मिला है।

घाटोल में निकाली संदेश रैली
इधर, प्रस्तावित समारोह को लेकर मोहनसिंह चंद्रावत के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज की ओर से घाटोल तहसील में शनिवार शाम को एक रैली निकाली गई। इसमें सर्व समाज को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। सवनिया, खमेरा, उदाजी का गड़ा, कुंडा, खेरवा, भुंगडा, गरनावट होते हुए यह रैली पुन: घाटोल पहुंची।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×