Home News Business

भाविक सुथार का अंतरराष्ट्रीय यूथ फोरम के लिए चयन, प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

Banswara
भाविक सुथार का अंतरराष्ट्रीय यूथ फोरम के लिए चयन, प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली की ओर से बांसवाड़ा के भाविक सुथार का 14वें अंतरराष्ट्रीय यूथ फोरम के लिए चयन किया गया। इस फोरम के लिए 10 मई को भारत से 15 रोवर्स का साक्षात्कार अमर बी छतरी ज्वॉइंट डायरेक्टर स्काउट प्रोग्राम और ट्रेनिंग की अध्यक्षता में 3 सदस्य कमेटी ने लिया था। इसमें राजस्थान से एकमात्र रोवर भाविक सुथार 55वां प्रताप रोवर क्रू बांसवाड़ा का चयन प्रदेश स्तर पर किया था। 25 मई को नई दिल्ली मुख्यालय की ओर से साक्षात्‍कार अंतिम चयन सूची में देश से 6 रोवर्स का चयन किया, इसमें राजस्थान से एकमात्र भाविक सुथार इस अंतरराष्ट्रीय फोरम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 18 से 29 अगस्त 2021 के बीच होगा। इसमें भाविक सुथार को जनजाति क्षेत्र व प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भाैगोलिक जानकारियाें को संग्रहित कर प्रदेश का नेतृत्व करना है। भाविक का चयन राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से 3 साल के लिए यूथ एक्टिविटीज के लिए भी किया है। भाविक सुथार पूर्व में राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट राउमावि सालिया से और राष्ट्रपति अवार्ड रोवर की जांच शिविर में भी भागीदारी कर चुके हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×