Home News Business

झारखड से जामताड़ा से डॉक्टर, किसान और महिला से 17.72 लाख रुपये ठगी

Banswara
झारखड से जामताड़ा से डॉक्टर, किसान और महिला से 17.72 लाख रुपये ठगी
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा डॉक्टर, किसान और महिला से 17.72 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ठगों के तार ठगी के सबसे बड़े अदट्डे जामताड़ा से जुड़ रहे हैं। वहीं साइबर टीम ने डॉक्टर के ठगी के 5 लाख रुपए वापस करा दिए और दो लाख ठग लेने में कामयाब हो गया। कहीं दूसरे अन्य पीड़ितों के मामले में साइबर टीम जांच कर रही है। थाना आनंदपुरी के ढनकु निवासी विजयपाल पुत्र प्रभुलाल के पास नवंबर 2023 में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम से 25 लाख की लॉटरी का मैसेज आया। ठग ने 25 लाख लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे। विजय ने पहले मना किया। ठग ने अपनी बातों के जाल में फंसाया और इसके बाद उसे राजी कर लिया। 21 नवंबर को 12 हजार रुपए डाल दिए। डेढ़ माह तक मैंक बमीसी से विजय रकम खातों में डालते रहे। बिजय ने सिर्फ 9.72.999 लाख के साक्ष्य दिए है।

ऐनीडेस्क एप से की रकम ठगी : प्रताप सर बे की रहने बाली मृहणी ने पहचान छुपाएरखने की रजामंदी पर बताया कि 12 फरवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया। ठग ने कहा कि क्रेडिटकार्ड का बिल बकाया है। इसके बाद लिंक भेजा। महिला ने लिंक से ऐनीडेस्क एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद पीड़िता का मोबाइल हैक कर 1.10 लाख रुपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए। जांच में पता चला है कि रकम झारखंड के जामताड़ा में एक व्यक्ति के खाते में गई है। टीम के संपर्क करने पर पता चला कि उक्त खाता एक दुकान का है, उसके क्यूआर कोड को स्कैन कर रकम डाली गई। ठग ने पहले सामान लिया और बाकी रकम लेकर चला गया।

डॉक्टर के 5 लाख आए वापस, दो लाख हड़पे : हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जयनशरण ने अस्पताल में चल रहे काम के लिए सांई इंडिया मार्ट पर टीएमटी सरिया के लिए ऑनलाइन संपर्क किया। डॉक्टर ने 24 जनवरी को 7.6 लाख रुपए आरटीएस के माध्यम से ठग के खाते में डाल दिए। ठग ने रकम आते ही संपर्क बंद कर  दिया। उनकी शिकायत पर साइबर सेल ने 5.6 लाख की रकम को होल्ड कर लिया गया।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×