Home News Business

बछड़े का शिकार कर ले जा रहा था पैंथर, शोर पर भागा

Banswara
बछड़े का शिकार कर ले जा रहा था पैंथर, शोर पर भागा
@HelloBanswara - Banswara -

शहर के जयपुर रोड स्थित कृष्णा पार्क कॉलोनी में गुरुवार तड़के 4:30 बजे सुबह पैंथर ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। पैंथर बछड़े को घसीटते हुए ले जा रहा था, तभी लोगों ने देख लिया। इस पर पैंथर वहां से भाग निकला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गर्मियों में सर्किट हाउस और श्यामपुरा में पैंथर ने शावकों के साथ कई दिनों तक डेरा डाले रखा था। इस दौरान पैंथर के हमले की का कोई मामला सामने नहीं आया था। ऐसे में अब दोबारा पैंथर के दिखाई देने से क्षेत्रवासी डरे हुए है। लोगों को शाम को कॉलोनी क्षेत्र में खेलने वाले बच्चों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी कॉलोनी बाउंड्री टूट चुकी है, जिससे आसानी से पैंथर घूसपैठ कर रहा है।

इससे पहले मौतम मईड़ा की बकरियों का शिकार किया था और गुरुवार को सुरेश का बछड़ा मार दिया। वहीं कई बार सूअर का भी शिकार कर चुका है। वार्ड- 2 की निवासी समाजसेविका सोनू अग्रवाल ने बताया कि पैंथर लगातार दिखाई दे रहा है। वन विभाग को सूचना देते है तो वह इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाने का आश्वासन देते है लेकिन इसे पकड़ने के प्रयास नहीं हो रहे। दरअसल, कॉलोनी सर्किट हाउस और डायलाब वन विभाग की नर्सरी के नजदीक है। दोनों ही काफी पेड-पौधे है। वहीं कुछ ही दूरी पर श्यामपुरा वनक्षेत्र भी है। जिससे पैंथर को आसानी से शिकार मिल जाता है। इस वजह से पैंथर अक्सर कई दिनों तक इन जगहों पर डेरा डाले रहता है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×