Home News Business

सप्लाई ही नहीं हुवा और 160 डीलरों ने बांट दिया दाे माह का 54 हजार लीटर केरोसिन

Banswara
सप्लाई ही नहीं हुवा और 160 डीलरों ने बांट दिया दाे माह का 54 हजार लीटर केरोसिन
@HelloBanswara - Banswara -

काेराेना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में कई लाेगाें काे दाे वक्त की राेटी तक नसीब नहीं हाे रही है। एेसे ही जरूरतमंद लाेगाें की मदद के लिए सरकार की अाेर से न केवल राशन में गेहूं बांटा गया बल्कि केरोसिन भी दिया जाना प्रस्तावित है। लेकिन राशन डीलर इसमें भी घोटाला करने से बाज नहीं अा रहे हैं। एेसा ही गबन का मामला सामने अाया है।
जिसमें आवंटन के लिए केरोसिन की सप्लाई ही नहीं हुई अाैर राशन डीलरों ने दाे माह का 53,888 लीटर केरोसिन बांट भी डाला। जिले में 160 डीलरों ने एेसा घोटाला किया है। जिसमें अप्रैल में कुल तेल-47,603 लीटर और मई में 5,785 लीटर केरोसिन अपनी मशीन से उठा लिया। गत महीने सरकार की रेट देखी जाए तो प्रति लीटर 28.40 रुपए है, जिससे 15,30,419.20 रुपए की गड़बड़ी की। भास्कर ने जब लोगों के राशन कार्ड के साथ उनसे केरोसिन के बारे में बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। लेकिन उनके राशन कार्ड से ऑनलाइन डीलरों ने केरोसिन उठा लिया। जहां लॉकडाउन में लोग गेहूं के लिए राशन डीलर के चक्कर लगा रहे हैं। कई राशन डीलरों पर रसद विभाग के अधिकारियों की खास लगाव है। जिनके नाम पर दो दो दुकानें आवंटित कर रखी है। साथ ही कई राशन डीलरों पर गेहूं का गबन भी मामला सामने अाया है, लेकिन अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

कैसे किया - गेहूं लेने आए उपभोक्ताओं के खाते में केरोसिन की भी एंट्री कर दी
घोटाले का पता तब चला जब अप्रैल और मई का केरोसिन सप्लाई तक नहीं हुआ। हालांकि अभी 10 मई को केरोसिन के लिए ऑर्डर निकला है। लेकिन राशन डीलर ने तो इससे पहले ही अपना काम कर चुके हैं। तेल सप्लाई करने वाली फर्मों का भी कहना है की कोरोना वायरस के चलते ड्राइवरों ने अप्रैल और मई का केरोसिन सप्लाई नहीं किया है। तो फिर डीलर पहले ही कैसे तेल उठा लिया। राशन डीलरों ने लोगों को गेहूं वितरण के साथ ही मशीन में केरोसिन तेल की भी एंट्री कर ली है। जिससे उपभोक्ताओं को खबर भी नहीं लगी की आपको गेहूं के साथ ही राशन डीलर ने उपभोक्ताओं को मिलने वाले केरोसिन भी उठा लिया है। राशन डीलरों ने इसका खेल ऐसा खेला कि जब जिले को तेल का आवंटन होगा उससे पहले ही अपनी मशीन में दर्ज कर लिया। लेकिन जांच करने वाला विभाग भी इस खेल से अनजान बना हुआ है। उसको तो इस कारनामे के बारे में कोई जानकारी तक नहीं है। इससे दर्शाता है की अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल लगातार चल रहा है।

सरकार के आदेश, 220 लीटर तेल से ज्यादा डीलर को नहीं देना
सरकार का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी डीलर को एक महीने में 220 से ज्यादा केरोसिन तेल नहीं देना है। फिर क्यों रसद विभाग डीलरों पर मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। अधिकतर राशन डीलरों ने तो एक मशीन से 400 से ज्यादा लीटर केरोसिन उठा लिया है। मई में भी इसी तरह तेल का गबन जारी है। लेकिन विभाग में कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही है क्योंकि मिलीभगत है।

विभाग ने अप्रैल का रोस्टर भी निकाला, लेकिन सप्लाई नहीं हुई
रसद विभाग ने अप्रैल के केरोसिन के लिए रोस्टर भी जारी कर दिया था, लेकिन केरोसिन सप्लाई करने वाले सभी फर्मों ने ड्राइवरों के काम पर नहीं जाने के कारण सप्लाई नहीं किया। जिसका फायदा डीलरों ने उठा लिया। साथ ही मई का तो अभी तक रोस्टर भी बना ही नहीं अाैर उससे पहले ही कई डीलरों ने मई का भी केरोसिन का गबन कर लिया।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते ट्रक चालकों ने सप्लाई से मना कर दिया था इसलिए अप्रैल में सप्लाई नहीं हुई : सप्लायर
सिद्धी विनायक एजेंसी के केरोसिन सप्लायर लव ने बताया कि अभी तक अप्रैल-मई में किसी ने भी जिले में केरोसिन की सप्लाई नहीं की है। अप्रैल में तो कोरोना वायरस के चलते सभी ड्राइवरों ने सप्लाई करने से मना कर दिया था। जिसके चलते सप्लाई नहीं की। साथ ही मई के लिए अभी कोई रोस्टर नहीं आया है। जब रोस्टर आएगा तभी सप्लाई हो पाएगी। दूसरी ओर मैसर्स त्रिपुरा एजेंसी के इंचार्ज बिहारी ने बताया कि अप्रैल में सप्लाई नहीं हुई और मई के लिए कोई ऑर्डर आएगा तभी सप्लाई हो पाएगी। वैसे तो महीने की 15 तारीख तक ऑर्डर आता है।

कार्रवाई करेंगे: अति. खाद्य आयुक्त
मैं इस बारे में जरूर देखूंगा। अगर इस तरह का मामला है तो बहुत गलत हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। पहले में विभाग से इस बारे में जानकारी ले लेता हूं। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कह पाऊंगा। सुरेश गुप्ता, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त एवं निदेशक उपभोक्ता मामलात विभाग
इस तरह का मामला है तो जानकारी लेता हूं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी डीलर ने इस तरह किया है तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। -रामप्रकाश, डीएसओ इंचार्ज
 

इन डीलरों ने किया इतना केरासिन गबन

(आंकड़े लीटर में)
डीलर अप्रैल मई मुकेशचंद (मोटीटिम्बी-3) 1484 05
सुरेन्द्र सिंह (बिलाड़ी-2) 1199.5 1.5
कचरू (फलवा-2) 1026 00
लैम्पस कसारवाड़ी 1000 00
तेरसिंह (मोखमपुरा) 02 1121.5
रमेशचन्द्र (मोटिटिम्बी-2) 960 37.5
लैम्पस गढ़ी 880 705
दलीप (बांसवाड़ा-31) 780 257.5
धन्नालाल (नाहली-1) 770 00
कालुराम (बांसवाड़ा 29) 727.5 112.5
भातपुरा दूध स.स.(मोर-1) 723.5 00
बदामीलाल (तलवाड़ा-2) 703 00
दलीप कुमार (बांसवाड़ा 9) 677 614
अमरसिंह (रुपगढ़-2) 661 00
दिनेश (पीपलोद) 660 00
लैम्पस टामटिया 661.7 00
लैम्पस सुरपुर 660 00
लैम्पस भीमपुर 658.5 00
बसन्तलाल (बस्सी मोटी) 653.5 00
रामचन्द्र (कुशलगढ़) 551 200
नाथुलाल (बड़गांव) 532.5 00
बलवंत सिंह (कलिंजरा) 525 2.5
जगदीश अ( बिलाड़ी-1) 512 00

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×