Home News Business

पूर्व मंत्री बोले-मालवीय ने 15 हजार करोड़ का घपला किया: प्रत्याशी का जवाब- उन्हें पंचायती राज के बारे में पता नहीं; भाजपा नेता का भी आरोप

Banswara
पूर्व मंत्री बोले-मालवीय ने 15 हजार करोड़ का घपला किया: प्रत्याशी का जवाब- उन्हें पंचायती राज के बारे में पता नहीं; भाजपा नेता का भी आरोप
@HelloBanswara - Banswara -
सभा को संबोधित करते अर्जुन सिंह बामनिया और मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी 
महेंद्रजीत सिंह मालवीय। - Dainik Bhaskar

सभा को संबोधित करते अर्जुन सिंह बामनिया और मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने कांग्रेस से पार्टी में आए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को चुनावी मैदान में उतारा। इसके बाद पार्टी के अंदर और बाहर से उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे। पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा- मालवीय ने 40 साल कांग्रेस का खाया, गरीबों का गला दबा के खाया। अब चाहे विधानसभा चुनाव लड़े या लोकसभा का, जनता बख्शेगी नहीं। उन्होंने मालवीय पर 15 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।

इसके साथ ही बांसवाड़ा-डूंगरपुर से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता हकरू मईडा ने भी महेंद्रजीत मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- हम 40 साल मालवीय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। उनके भ्रष्टाचार के मामले उठाए। जिसके खिलाफ ईडी की जांच होनी चाहिए थी, उसे पार्टी ने टिकट दे दिया। पार्टी ने टिकट दिया है तो पार्टी जाने। जिसको जेल जाना था उसे पार्टी ने सम्मान दिया, अब हम कुछ नहीं बोलना चाहते।

भाजपा नेता हकरू मईडा लोकसभा टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे थे। महेंद्रजीत सिंह को टिकट मिलने के बाद उन्होंने ऐतराज उठाया।
भाजपा नेता हकरू मईडा लोकसभा टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे थे। महेंद्रजीत सिंह को टिकट मिलने के बाद उन्होंने ऐतराज उठाया।

पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने लगाए ये आरोप

बांसवाड़ा में रविवार को विट्ठलदेव मंदिर परिसर में एक मीटिंग के दौरान मंत्री रहे अर्जुन सिंह बामनिया ने पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। कहा- मालवीय ने कितना खाया है, 5 बार जिला प्रमुख, 4 बार विधायक, 2 बार मंत्री रहे। कुछ लोग चला रहे हैं कि 15 हजार करोड़ का घपला किया, इसलिए बाहर (भाजपा में) जाना ही पड़ा। कोई चिंता करने की बात नहीं 15 हजार करोड़ खाने के बाद खुद को बचाने के लिए भाजपा में गए तो भी ठीक या फिर लालच से गए तो भी ठीक।

पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बांसवाड़ा के बागीदौरा में विट्‌ठलदेव मंदिर परिसर में सभा को संबोधित करते हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर आरोप लगाए।
पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बांसवाड़ा के बागीदौरा में विट्‌ठलदेव मंदिर परिसर में सभा को संबोधित करते हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर आरोप लगाए।

लेकिन बांसवाड़ा और बागीदौरा की जनता महेंद्रजीत मालवीय को बख्शेगी नहीं। आज हम सब विट्ठलदेव से कसम खाकर जाएं कि महेंद्र जीत सिंह मालवीय को घर से निकालना है। उन्होंने 40 साल कांग्रेस पार्टी का खाया, गरीबों का गला दबाकर खाया। वे लोकसभा लड़ें या विधानसभा उन्हें बख्शेंगे नहीं।

15 हजार करोड़ के आरोप पर बोले मालवीय

उन्होंने कहा- मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि ईडी मेरे घर आए। फिर भी आती है तो मैं जांच के लिए तैयार हूं। आरोप चलते रहते हैं। जहां तक अर्जुन बामनिया साहब के आरोप हैं तो मैं पूछना चाहता हूं कि पंचायती राज के बारे में बामनिया क्या जानते हैं। उनको यह नहीं पता कि भारत सरकार से राज्य सरकार से पैसा निकलकर सीधा पंचायत के खाते में जाता है। वहां कलेक्टर कुछ नहीं कर सकता न ही मंत्री या मुख्यमंत्री। 15 हजार करोड़ तो कभी बांसवाड़ा नहीं आया। अगर 40 साल से भ्रष्टाचार हो रहा है तो वे भी 4 बार विधायक रहे हैं। उनको भी तो कुछ न कुछ मिला होगा। वे भी तो शरीक होंगे।

भाजपा से टिकट मिलने के बाद शनिवार शाम महेंद्रजीत सिंह मालवीय मंदिर गए।
भाजपा से टिकट मिलने के बाद शनिवार शाम महेंद्रजीत सिंह मालवीय मंदिर गए।

उन्होंने कहा- ⁠मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूं। मुझ पर विश्वास कर प्रत्याशी बनाया। निश्चित ही हम जीत चुके हैं। 400 प्लस सीट लाकर प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे। बांसवाड़ा में रेल लाएंगे। मानगढ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराएंगे, निम्बाहेड़ा से दाहोद नेशनल हाईवे बनाएंगे। साथ ही टीएसपी के लिए एक मास्टर प्लान बनाएंगे। उन्होंने भारतीय ट्राइबल पार्टी के लिए कहा कि यह पार्टी अपने आप खत्म हो जाएगी।

​​​​​​भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 25 में से 15 प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही आधे से ज्यादा प्रत्याशी उतारने के पीछे रणनीति क्या है?

इस प्रश्न का उत्तर मोदी के प्रोग्राम ‘परीक्षा-पर-चर्चा’ में छिपा है। उन्होंने एग्जाम हॉल में टेंशन से कैसे बचें? के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था-एग्जाम हॉल में हमेशा जल्दी जाने की कोशिश करें। गहरी सांस लें और खुद में खोने की कोशिश करें।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×