Home News Business

डीलर ने किया राशन के 336.39 क्विंटल गेहूं का घोटाला:गरीब का हक भी नहीं छोड़ रहे; FIR दर्ज, मस्काबड़ा गांव का मामला

Banswara
डीलर ने किया राशन के 336.39 क्विंटल गेहूं का घोटाला:गरीब का हक भी नहीं छोड़ रहे; FIR दर्ज, मस्काबड़ा गांव का मामला
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ से राशन घोटाला का मामला थाने में दर्ज हुआ है। मामला गांव मस्का बड़ा भाग द्वितीय का है जहां डीलर ने 336.39 क्विंटल गेहूं हड़पने का मामला उजागर हुआ है। खाद्य विभाग की ओर से सज्जनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रिपोर्ट में बताया कि दुकान की आईडी तोलसिंह को जारी की थी। पिछले साल तोलसिंह के दुकान और गोदाम की जांच प्रवर्तन अधिकारी ने की थी। डीलर हर माह के अंतिम सप्ताह में ही वितरण करता है। दिनांक 29 मई 2023 तक डीलर ने 50 प्रतिशत से कम वितरण किया। 60 फीसदी से अधिक लोगों को वंचित रखा गया। डीलर को कई बार निर्देश दिए लेकिन आदेशों की अवहेलना की गई।

⁠डीलर की अनियमितता पर विभागीय प्रकरण दर्ज किया। बाद में लाइसेंस निलंबित किया।डीलर ने खाद्य सुरक्षा योजना में 299.91 क्विंटल गेहूं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का 36.48 क्विंटल और चीनी 2.96 क्विंटल स्टॉक पाया गया। डीलर द्वारा निलंबन के बाद नए डीलर को 336.39 क्विंटल गेहूं का हस्तांतरण नहीं किया गया। पूर्व डीलर से इस संबंध में कई बार जवाब मांगे गए लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।

इससे पूर्व भी 3 दिन पहले जिले के भुंगड़ा गांव में गेहूं हड़पने का मामला सामने आया था।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×