Home News Business

काेतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायत: किशाेर के मुंह में अंगारे डालने के मामले में जांच डीएसपी काे साैंपी

Banswara
काेतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायत: किशाेर के मुंह में अंगारे डालने के मामले में जांच डीएसपी काे साैंपी
@HelloBanswara - Banswara -
चाेरी के आराेपी किशाेर के मुंह में अंगारे डालने और गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखने के मामले काे एसपी अभिजीत सिंह ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने मामले में बांसवाड़ा डीएसपी सूर्यवीर सिंह काे जांच के आदेश दिए हैं। काेतवाली पुलिस पर आराेप है कि 17 वर्षीय किशाेर काे पूछताछ के नाम पर गैरकानूनी तरीके से 6 दिनाें तक थाने में रखा गया।

सच उगलवाने के लिए किशाेर के शरीर काे अंगाराें से झुलसाया गया। इस संबंध में एक दिन पहले किशाेर का वीडियाे वायरल हुआ था, जिसमें वह पेट पर झुलसने के निशान बताते हुए पुलिस पर आराेप लगा रहा था। किशाेर ने इस संबंध में किशाेर न्याय बाेर्ड के समक्ष भी लिखित में शिकायत की है।

किशाेर न्याय बाेर्ड के सदस्य सुभाष मेहता ने बताया कि किशाेर के बयान लेकर मामले काे बाल कल्याण आयाेग काे अवगत कराया जाएगा। एसपी ने बताया कि डीएसपी स्तर से जांच कराई जा रही है। रिपाेर्ट और तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशाेर शहर की मधुबन काॅलाेनी में सूने घर में चाेरी के मामले में आराेपी है। इस केस में एक अन्य किशाेर और दाे आराेपी है। आराेपी ने 5 फरवरी काे चाेरी के बाद सीसीटीवी के सामने पुलिस काे चुनाैती देते हुए अश्लील इशारे किए थे। इससे पुलिसकर्मियाें में भी आक्राेश व्याप्त था।

एक और वीडियाे वायरल इधर, एक और वीडियाे वायरल हुआ है, जिसे 5 फरवरी काे मधुबन काॅलाेनी में हुई चाेरी की घटना का बताया जा रहा है। वीडियाे में एक युवक नाचते हुए गलत हरकतें करता दिखाई दे रहा है। पुलिस का मानना है कि कानूनी रूप से भले ही चाेर नाबालिग हाे, लेकिन उसकी मानसिकता वयस्काें की तरह है। उसके द्वारा कही जा रही अंगाराें की कहानी भी पुलिस मनगढ़ंत मान रही है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×