Home News Business

कॉलेज छात्राओं ने कलेक्टर से की गंदे पानी की शिकायत: कहा- प्रिंसिपल मैडम से कई बार की शिकायत, नहीं हुई कोई सुनवाई

Banswara
कॉलेज छात्राओं ने कलेक्टर से की गंदे पानी की शिकायत: कहा- प्रिंसिपल मैडम से कई बार की शिकायत, नहीं हुई कोई सुनवाई
@HelloBanswara - Banswara -

श्री हरीदेव जोशी गर्ल्स कॉलेज बांसवाड़ा की छात्राएं शुक्रवार को गंदी पानी की समस्या लेकर कलेक्ट्री पहुंची। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर कहा कि पीने के पानी की समस्या को लेकर कई बार प्रिंसिपल मैडम से शिकायत की, लेकिन वे नहीं सुनती हैं। इस वजह से आज तक टंकी का गंदा पानी ही मिल रहा है। छात्राओं ने कलेक्टर से शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है।

श्री हरीदेव जोशी गर्ल्स कॉलेज की प्रेसिडेंट प्रसन्नलता गरासिया ने बताया कि कॉलेज में लड़कियों के पीने के पानी की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। कॉलेज के स्टाफ के लिए अंदर शुद्ध आरओ का पानी मिल रहा है, जबकि कॉलेज की लड़कियों को टंकी का गंदा पानी ही पीने के लिए मिल रहा है। इस पानी में कई कीटाणु हैं। इससे कई छात्राए बीमार भी हो गई। गंदे पानी को लेकर कई बार कॉलेज प्रिंसिपल से शिकायत भी की, लेकिन उन्होंने आज तक पीने के शुद्ध पानी की कोई व्यवस्था नहीं की।

उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल से बात करने पर वे कहती हैं, जो करना है कर लो, ऐसा ही पानी मिलेगा। छात्राओं ने कलेक्टर से पीने के पानी की शिकायत रखते हुए इसका समाधान करने की मांग रखी। वहीं, कलेक्टर ने भी छात्राओं को जल्द ही शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।

कंटेंट: प्रियंक भट्ट, बांसवाड़ा

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×