Home News Business

40 साल से कम के भाजपा में 16 और कांग्रेस में 15 प्रत्याशी

Banswara
40 साल से कम के भाजपा में 16 और कांग्रेस में 15 प्रत्याशी
@HelloBanswara - Banswara -

जिला परिषद के रण में इस बार युवा जाेश

 

इस बार जिला परिषद के चुनाव में दोनों प्रमुख दलों ने युवाओं पर दांव लगाया है। टिकटों में आधे उम्मीदवार 21 से 40 उम्र के बीच के है।

भाजपा ने 31 सीटों में से 15 सीटों के लिए 21 से 40 के बीच उम्र के प्रत्याशियों का चयन किया है। इनमें 9 महिलाएं है। इसी तरह कांग्रेस ने भी 14 सीटों युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिसमें 9 महिलाएं है। भाजपा में 41 से 60 उम्र के 13 उम्मीदवार है, जिसमें 6 महिलाएं शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस ने इसी उम्र की श्रेणी में 15 प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें 7 महिलाएं हैं। इस बार ज्यादा उम्र के प्रत्याशियों को ज्यादा तरहीज पार्टियों ने नहीं दी है। 61 से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों में भाजपा में 3 प्रत्याशी है, जिसमें एक महिला शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने इस उम्र के केवल 2 प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। दाेनाें ही दलाें ने 31 सीटाें के मुकाबले 16-16 सीटाें पर महिलाअाें काे प्रत्याशी बनाया है।

सबसे कम 22 साल, सबसे ज्यादा 70 साल के प्रत्याशी: जिला परिषद में इस बार सबसे कम उम्र के उम्मीदवार की बात करें तो वार्ड 5 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुमार है जिनकी उम्र केवल 22 वर्ष 2 महीने हैं। भाजपा में वार्ड 18 से नरसिंह चुनावी मैदान में है जिनकी उम्र 25 वर्ष है।

वहीं इस बार सबसे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी की बात करें तो भी कांग्रेस प्रत्याशी ही मैदान में हैं। वार्ड नम्बर 19 से जोरजी है जिनकी उम्र 70 वर्ष है। वहीं भाजपा में सबसे उमरदराज वार्ड 13 से रागनी और वार्ड 20 से गजेंद्र सिंह चुनावी है जिनकी उम्र 65 वर्ष है।

शेयर करे

More news

Search
×