कालिका माता इलाके में सड़कें टूटी, नालियां चोक वार्डवासी बोले-सफाई के लिए भी कोई नहीं आता

कालिका माता जिसमें स्थानीय लोगों ने प्रमुख रुप से सफाई का मुद्दा टीम के सामने रखा। जिसमें टूटी नालियां, सड़कें, पानी की समस्या को बताया। लोगों ने बताया कि लोग नाली की बदबू से दिनभर परेशान रहते हैं, लेकिन सुनवाई करने वाला कोई नहीं हैं।
इलाके में कोई सार्वजनिक शौचालय तक नहीं हैं, जिससे भी लोगों को परेशानी होती है। साथ ही सफाई की काफी समस्या है। नाली की तो हालत भी बहुत खराब है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पानी सप्लाई की भी समस्या है। -फिरोज खान, स्थानीय निवासी
इलाके में कोई रोड ठीक नहीं हैं। सभी सड़कें खराब हो गई है, जगह जगह गड्ढे हैं। रात में लाइटें भी बहुत कम जलती है। सफाई करने वाले भी कभी-कभी आते हैं, कचरा भी यहीं डालकर चले जाते हैं। नालियों की हालत तो बहुत खराब है। कचरा ही कचरा भरा है और पूरी तरह से टूटी हुई है। -मेहरुनिशा, गृहिणी
बिजली के पोल भी हालत खराब है, कभी भी गिर सकता है। साथ ही तार भी झूल रहे हैं, जो कभी भी टूट सकते हैं। कई बार बिजली विभाग को अवगत करा दिया, उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क की भी हालत खराब है, सड़क पर ही कचरा पड़ा रहता है। कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। -रेहाना, गृहिणी
हमारे घर के आगे नाली जा रही है इसकी हालत देखो। बिलकुल खत्म हो चुकी है। पानी भी सड़क पर बह रहा है। नालियों के अंदर पाइपलाइन ही पाइप लाइन डाली हुई हैं। नाली का गंदा पानी भी घरों के अंदर आ रहा है। कोई सफाई भी नहीं कर रहे हैं। कितनी बार पार्षद को बोल दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -मीनाक्षी, गृहिणी
इलाके में कई रोड़ नहीं बनी हुई है। जो सालों पहले बनी तो वह तो बिलकुल टूट चुकी है। गाड़ी निकालना मुश्किल होता है। जगह-जगह गड्ढ़े हो रखे हैं। सफाई वाले भी नहीं आ रहे हैं। नालियों तो बनी ही नहीं हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पूरे दिन बदबू आती रहती है। लोग परेशान हो रहे हैं। -विनोद कुमार,स्थानीय निवासी
नालियों की सफाई नहीं हो रही है। कचरा भरा हुआ है। सफाई वाले भी एक टाइम ही आते हैं। सीवरेज का कार्य तो वर्षों पहले हुआ था, वही चल रहा है। जिससे सीवरेज की भी काफी समस्या है। पानी सप्लाई की भी इस इलाके में काफी समस्या है। -राजेश्वर सिंह, पूर्व पार्षद