Home News Business

गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाया 4.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला

Banswara
गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाया 4.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| जिले में बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के खिलाफ अब परिवहन विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर चालान काट रहा है। जिला परिवहन अधिकारी अभय मुदगल ने बताया कि सड़क सुरक्षा महा अभियान के तहत 18 जनवरी से 17 फरवरी तक रिफ्लेक्टर नहीं तो वाहन नहीं की थीम पर महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि जनवरी में बिना रिफ्लेक्टर वाले 225 वाहनों के खिलाफ चालान बना कर साढ़े चार लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। वहीं महा अभियान के तहत नियमित प्रवर्तन कार्रवाई के तहत उड़नदस्तों द्वारा मोटर चलित ट्रक, पिकअप, ट्रैक्टर, अाॅटाे रिक्शा अादि वाहनों पर जनजागृति के लिए रिफ्लेक्टर भी लगवाए जा रहे हैं और चालान भी बनाए जा रहे हैं।

शेयर करे

More news

Search
×