Home News Business

25 शहरों में से बांसवाड़ा की 9वीं रैंक, कचरा निस्तारण और सीवरेज नहीं होने से पिछड़े हम

Banswara
25 शहरों में से बांसवाड़ा की 9वीं रैंक, कचरा निस्तारण और सीवरेज नहीं होने से पिछड़े हम
@HelloBanswara - Banswara -

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण - 2024 मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इससे पहले स्वायत्त शासन विभाग की ओर से अपने स्तर से गए स्वच्छता सर्वेक्षण प्री-सर्वे का परिणाम जारी शुक्रवार को जारी किया है। सर्वे एक लाख से अधिक आबादी के 25 और एक लाख से कम आबादी वाले 25 जिलों का कराया था। इसमें एक लाख से अधिक आबादी के जिलों में बांसवाड़ा शहर को 9वीं रैंक मिली है।

बांसवाड़ा को प्री-सर्व में 9500 में से 3396 अंक मिले हैं। जबकि नगर परिषद ने दावा 3675 अंक का किया था। दावे की तुलना में 279 अंक कटे हैं। इस कैटेगरी में प्रथम स्थान पाने वाले उदयपुर नगर निगम के 2270 अंक और 13वें स्थान पर रहे झुंझनू के 2333 अंक कटे हैं। 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में डूंगरपुर प्रदेश में अव्वल है। डूंगरपुर को 9500 में से 6814 अंक मिले हैं। जो प्रदेश में अन्य सभी शहरों से ज्यादा हैं। {सर्विस लेवल प्रोग्रेस- 5705 में से 2116 अंक मिले। {सर्टिफिकेशन- 2500 में से 325 अंक मिले। {जन आंदोलन- 1295 में से 905 अंक ही मिले। {सबसे अधिक सर्टिफिकेशन में 2175 अंक कटे। {सिर्फ एक कैटेगरी ओडीएफ में 325 अंक मिले । स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद 50 फीसदी नंबर ही ला पाती है। इस सबसे बड़ा कारण शहर में सीवरेज न होना और इसके न होने से गंदे पानी का निस्तारण न होना, पुन: उपयोग करना, घरों से कचरा संग्रहण कर उसका सही तरीके से निस्तारण नहीं होना और हर घर से कचरा संग्रहण का चार्ज यानी यूजर चार्ज पूरी तरह से एकत्रित नहीं होना है। सर्विस लेवल प्रोग्रेस कैटेगेरी जो सर्वेक्षण- 2024 में 5705 अंक का रखा है, इसमें 3589 अंक कटे। 2500 नंबर की दूसरी कैटेगरी में ओडीएफ के 325 अंक ही मिले, अन्य सभी कैटेगेरी के नंबर कटे। तीसरी कैटेगरी जन आंदोलन 1205 अंक में से 905 ही मिले। 300 नंबर कटे।

यह कैटेगरी शहरवासियों द्वारा स्वच्छता एप पर फीडबैक देने और एप पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनके द्वारा दिए जाने वाले सुझावों के लिए बनाया है। निकाय सर्वेक्षण 2023 के अंक प्री सर्वे के अंक उदयपुर 4230 6230 सीकर 3304 5715 अलवर 2492 5485 भीलवाड़ा 2875 5365 कोटा साउथ 3631 5120

शेयर करे

More news

Search
×