Home News Business

मनचलों को पकड़ने शहर में अब रात को 100 से ज्यादा जवानाें का पहरा

Banswara
मनचलों को पकड़ने शहर में अब रात को 100 से ज्यादा जवानाें का पहरा
@HelloBanswara - Banswara -

दीवाली के नजदीक आते ही बाजार में भी खरीददारों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में बदमाशों पर नजर रखने के लिए अब पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। शहर में अब रोजाना दो पारियों में 100 से ज्यादा जवान तैनात किए जा रहे है। पहली पारी में शाम 7 से 11 बजे तक एमबीसी के 80 जवानों की प्रमुख मार्गों पर तैनातगी की जा रही है जो मनचलों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं रात को 11 से तड़के 5 बजे तक 100 जवान तैनात किए जा रहे है। कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि 80 जवान एमबीसी के, 25 से 30 होमगार्ड के जवान और इसके अलावा थाने और चौकियों को जाब्ता शहर की निगरानी के लिए लगातार लगाया जा रहा है। बीते दिन की बात करे तो रात को तेज रफ्तार में बाइक चलाने पर 5, नशे में पाए जाने पर 6, बिना हेलमेट के 64, ओवरलोडिंग पर 79, मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चलाने पर 5 जनों के खिलाफ कार्रवाई कर 41 हजार के करीब जुर्माना वसूला है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×