Home News Business

प्रदेश में 2 साल से आवंटन बंद फिर भी डीलर कर रहे हैं ट्रांजेक्शन, 6 महीने में 4.35 लाख केरोसिन निकाला

Banswara
प्रदेश में 2 साल से आवंटन बंद फिर भी डीलर कर रहे हैं ट्रांजेक्शन, 6 महीने में 4.35 लाख केरोसिन निकाला
@HelloBanswara - Banswara -

शासन सचिव जैन बोले; हर डीलर की होगी जांच

प्रदेश में राशन डीलरों ने कोरोनाकाल के बीच गरीबों का गेहूं फर्जी तरीके से उठा लिया। केरोसिन में डीलरों ने सेंधमारी कर ली है। जहां सरकार राजस्थान केरोसिन फ्री प्रदेश घोषित करने जा रही है। वहीं प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में 2 साल से केरोसिन का आवंटन ही नहीं हुअा। रसद अधिकारियों ने भी विभाग के लिखित में दिया है कि जिलों में केरोसिन का जरूरत नहीं है, वहीं 2 साल के आवंटन के बावजूद भी राशन डीलर हर महीने पोस मशीनों से केरोसिन का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।

भास्कर ने जब पड़ताल में 6 महीने का डाटा (सितंबर 2020 से 28 फरवरी 2021) जांचा तो सामने आया कि 33 जिलों में ही डीलरों द्वारा 1 लाख 83 हजार 151 उपभोक्ताओं के राशन कार्ड से 4 लाख 35 हजार लीटर केरोसिन फर्जी तरीके से उठाया गया है। जिसका मूल्य 1 करोड़ 17 लाख 32 हजार रुपए बनता है। अब सवाल यह उठता है कि जब 2 साल से ज्यादा समय से तेल वितरण नहीं हो रहा है ताे डीलर हर महीने केरोसिन कैसे उठा रहे हैं। राशन डीलर उपभोक्ताओं को गेहूं वितरण के समय केरोसिन की भी एंट्री कर रहे हैं। पॉश मशीन में अलग अलग चीजों के लिए अगूंठा लगाना होता है, राशन डीलर गेहूं के वितरण के अलावा अलग से अगूंठा लगाकर केरोसिन उठा रहे हैं। विभाग के अधिकारी स्टॉक की भी जांच नहीं करने से उनकी भी मिलीभगत सामने आ रही है।

केरोसिन निकालने में किस जिले के डीलर अव्वल
क्र.सं. जिला उपभोक्ता केरोसिन लीटर
1. श्रीगंगानगर 47709 118613
2. नागौर 25364 62894
3. बांसवाड़ा 27505 57018
4. धौलपुर 17704 43901
5. बूंदी 9364 22600
6. करौली 9610 22009
7. उदयपुर 5281 12709
8. भीलवाड़ा 5005 12038
9. जैसलमेर 4302 9707
10. दौसा 4001 9198
11. सवाईमाधोपुर 3356 7700
12. अजमेर 3093 7577
13. जोधपुर 3083 6959
14. अलवर 2628 5896
15. झालावाड़ 2539 5864
16. जालोर 1801 4432
17. बारां 1484 3470
18. चूरू 1581 3856
19. बीकानेर 1584 3496
20. पाली 1178 2893
21. बाड़मेर 1106 2441
22. हनुमानगढ़ 823 2001
23. टोंक 694 1631
24. कोटा 697 1475
25. झुंझुनूं 574 1296
26. राजसमंद 530 1173
27. भरतपुर 235 0533
28. जयपुर 373 0852
29. सिरोही 254 0617
30. चित्तौड़गढ़ 216 0477
31. डूंगरपुर 224 0476
32. प्रतापगढ़ 54 0093
33. सीकर 58 0107
कुल 183151 434533

किस जिले में कब हुआ आवंटन बंद
> इन 21 जिलों में 2018 से बंद हुआ : जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, पाली, जालोर, भरतपुर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, बीकानेर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़।

> इन 12 जिलों में अगस्त 2020 से बंद : धौलपरु, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, बारां, झालावाड़, बूंदी, चूरु, श्रीगंगानगर, उदयपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा।

>(सितंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक का ट्रांजेक्शन)

शेयर करे

More news

Search
×