Home News Business

सरकारी कॉलेज में नहीं बढ़ेगी फीस

Banswara
सरकारी कॉलेज में नहीं बढ़ेगी फीस
@HelloBanswara - Banswara -

कोविड के कारण लगातार तीसरे साल विद्यार्थियों को राहत


प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स के िलए खुश खबर है। कॉलेज में इस वर्ष भी प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ेगा। इसके तहत गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय सहित प्रदेश के कुछ अन्य कॉलेजों ने पोर्टल पर शुल्क विवरण जारी कर दिया है। अब आयुक्तालय की ओर से प्रवेश नीति जारी होने का इंतजार है। इसके बाद कैम्पस में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यह लगातार तीसरा साल होगा, जब सरकारी कॉलेज में फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। इससे पहले लगातार दो वर्ष कोविड के कारण आर्थिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने शुल्क नहीं बढ़ाए जाने के आदेश किए थे। उल्लेखनीय है िक प्रदेश में करीब 400 सरकारी काॅलेज हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×