Home News Business

शिक्षा में नया प्रयोग: अमेरिका की शिक्षा पद्धति से पढ़ेंगे मध्य प्रदेश के दो हजार स्कूलों के विद्यार्थी

M.P.
शिक्षा में नया प्रयोग: अमेरिका की शिक्षा पद्धति से पढ़ेंगे मध्य प्रदेश के दो हजार स्कूलों के विद्यार्थी
@HelloBanswara - M.P. -

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा में एक बार फिर नया प्रयोग होने जा रहा है। विद्यार्थियों को आसानी से विज्ञान, इंजीनियरिंग, कला, गणित विषय समझ आ जाएं इसके लिए अमेरिकी तकनीक के आधार पर प़़ढाया जाएगा। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले की प्रोफेसर जयंती तांबे राय आज सोमवार को इस तकनीक पर ऑनलाइन व्याख्यान देंगी। यह अमेरिका की स्टीम बेस्ड पेडागॉजी शिक्षा प्रणाली है। इस व्याख्यान में प्रदेश के समस्त संभागीय संयुक्त लोक शिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्व्यक, प्राचार्य और शिक्षक ऑनलाइन शामिल होंगे।

क्या है स्टीम बेस्ड पेडागॉजी शिक्षा :  - यह एक तरह का पाठ्यक्रम है। फिलहाल यह दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देशों में लागू है। इसके तहत विद्यार्थियों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, कला और गणित की पढ़ाई शुरुआत में ही कराई जाती है। इस पाठयक्रम में विद्यार्थियों को अलग-अलग विषय पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। सभी विद्यार्थियों को पहली कक्षा से ही तकनीकी शिक्षा मिलेगी। पिछले वर्ष स्कूल के शिक्षक व अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया जाकर वहां की शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की थी।

ये हैं उद्देश्य :

- विषय का सरलीकरण।  

- पढ़ाई बोझ न लगे।

- विद्यार्थियों की पढ़ने में रुचि जागे।

तकनीक शिक्षा का ज्ञान विद्यार्थियों को शुरू से ही मिले - तकनीक शिक्षा का ज्ञान विद्यार्थियों को शुरू से ही मिले। सोमवार को होने वाले व्याख्यान में प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों, प्राचार्य व शिक्षकों को शामिल होना अनिवार्य है। प्रारंभिक तौर पर सबसे पहले प्रदेश के दो हजार स्कूलों में इसे लागू किया जाएगा -जयश्री कियावत, आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल।

शेयर करे

More news

Search
×