यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश शुरू

बांसवाड़ा| राजस्थान एवं अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्डों के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं एवं सीबीएसई बारहवीं का परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अशोक काकोडिया ने बताया कि कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश हाेगा। प्रत्येक ब्रांच में 43 सीटें हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए है। विद्यार्थियों को सुविधा, कोर्सेस की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। स्टूडेंट्स 9462877572, 9887237856 नंबर पर काॅल कर सकते हैं।
