Home News Business

भंडारिया पहाड़ी के पास बने डंपिंग यार्ड में रविवार देरशाम आग लग गई

Banswara
भंडारिया पहाड़ी के पास बने डंपिंग यार्ड में रविवार देरशाम आग लग गई
@HelloBanswara - Banswara -

भंडारिया पहाड़ी के पास बने डंपिंग यार्ड में रविवार देरशाम आग लग गई और ऐसा पहली बार नहीं हुवा इस जगह पहले भी कई बार आग लग चुकी है, अब यह लग जाती है या लगाई जाती है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कल लगी आग देररात तक जलती रही। इसके कारण आग से निकलने वाला धुंआ शहर में फैल गया। हालात दिल्ली जैसे नजर आ रहे थे। धुआं इस कदर शहर में फैला कि सात किमी दूर प्रताप सर्किल तक रास्ता साफ नहीं दिखाई दे रहा था। पुराने शहर में धुएं के कारण लोगों का दम घुटने लगा और खांसी आने लगी। यह हालात ऐसे इसलिए हुए क्योंकि वहां से पिछले चार माह से केवल कचरा फेंका जा रहा था, उसका निस्तारण नहीं हो रहा था। इसी वजह से कचरा काफी मात्रा में एकत्रित हो गया। वहीं देररात तक आग लगने के बावजूद नगर परिषद की ओर से उसे बुझाने के प्रयास नहीं किए गए।

शेयर करे

More news

Search
×