Home News Business

अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में बांसवाड़ा की प्रतिभाएं रही अव्वल

अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता में बांसवाड़ा की प्रतिभाएं रही अव्वल
@HelloBanswara - -

Banswara November 14, 2018 -  संगीत भारती बीकानेर एवं तोलाराम हंसराज गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट गंगाशहर बीकानेर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगता ‘संगीतोत्सव’ में बांसवाड़ा की प्रतिभाएं अव्वल रही। विजेताओं के बांसवाड़ा पहुंचने पर जिला पर्यटन उन्नयन समिति के संरक्षक जगमालसिंह ने सम्मानित किया।

अभिनव शिक्षा समिति की सचिव मालिनी काले ने बताया कि शास्त्रीय गायन के जूनियर वर्ग में प्रियांश पटवा ने प्रथम तथा संगीत प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन के सीनियर वर्ग में दर्शना आर्य ने प्रथम एवं संगीत प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन की जूनियर प्रतियोगिता में रिद्धि सोनी ने द्वितीय एवं संगीत प्रश्नोत्तरी में तृतीय, शास्त्रीय गायन की सीनियर वर्ग में शुभम कंसारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में तनिषा जोशी को सांत्वना पुरस्का प्राप्त हुआ।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×