Home News Business

इनके जज्बे से ही प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान, नाव से पहुंचकर 700 लोगों ने दनाक्षरी मतदान केंद्र पर मतदान किया।

Banswara
इनके जज्बे से ही प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान, नाव से पहुंचकर 700 लोगों ने दनाक्षरी मतदान केंद्र पर मतदान किया।
@HelloBanswara - Banswara -

गांव और मतदान केंद्र के बीच डेढ़ किलोमीटर पानी का पड़ाव, पर हमेशा लगाते हैं लोकतंत्र की नैय्या पार

छोटी सरवन पंचायत समिति क्षेत्र की दनाक्षरी पंचायत। यहां चारों ओर पानी से घिरे गांवों में करीब 700 मतदाता है। कोई भी चुनाव हो ये वोटिंग में पीछे नहीं रहते। इनका उत्साह ही इन्हें सबसे अलग बनाता है। यही स्थिति पंचायत चुनावों में देखने को मिली। बांसवाड़ा, छोटी सरवन और तलवाड़ा में चौथे में प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हुआ। दनाक्षरी पंचायत समिति के ठीकरिया, झमलिया, कोटड़ा, अंदरुकापाड़ा और छलियावाड़ा के करीब 700 मतदाता नाव के सहारे आकर ही मत का उपयाेग करते हैं। गांव के एक छोर से दूसरे छोर के लिए बीच करीब 1.5 किलोमीटर का रास्ता माही बैकवाटर का है। केवट ने बताया कि चुनाव के समय उसकी सबसे ज्यादा कमाई होती है। इस दिन करीब 4 हजार रुपए तक दिहाड़ी बन जाती है।

कोटड़ा गांव

सहित यहां 5 गांवों के 700 वोटर और 200 परिवार हैं। इन्हें शिक्षा से लेकर राशन तक के लिए दनाक्षरी आना होता है। आवागमन के लिए नाव ही एक मात्र जरिया है।

मतदान

80.90%
बांसवाड़ा

80.55%
छोटी सरवन

शेयर करे

More news

Search
×