Home News Business

बागीदौरा विधानसभा उप चुनाव:कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सुभाष तंबोलिया की बाप पार्टी के जयकिशन से सीधी टक्कर, 2.69 लाख मतदाता आज करेंगे फैसला

Banswara
बागीदौरा विधानसभा उप चुनाव:कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सुभाष तंबोलिया की बाप पार्टी के जयकिशन से सीधी टक्कर, 2.69 लाख मतदाता आज करेंगे फैसला
@HelloBanswara - Banswara -

बागीदौरा विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी में सीधा मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। बीएपी से जयकिशन पटेल इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने सुभाष तम्बोलिया को मैदान में उतारा हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कर्पूरसिंह ने भी नामांकन वापस नहीं लिया इस कारण सिम्बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट जीतने के लिए प्रचार में भाजपा और बीएपी ने पूरा दमखम लगाया था। भाजपा प्रत्याशी तंबोलिया के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी सभा कर चुके हैं।

बागीदौरा विधानसभा में इनमें है मुकाबला

प्रत्याशीपार्टी
सुभाष तम्बोलियाभाजपा
कर्पूर सिंहकांग्रेस
जय किशनबीएपी


कांग्रेस प्रत्याशी कर्पूर सिंह।
कांग्रेस प्रत्याशी कर्पूर सिंह।

इस सीट पर कुल मतदाता 2 लाख 69 हजार 70 मतदाता हैं। पुरुष मतदाता 1 लाख 36 हजार 70 और महिला मतदाता 1 लाख 25 हजार 99 और ट्रांसजेंडर 1 हैं। यहां कुल 340 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×