Home News Business

बांसवाड़ा-डूंगरपुर में 72.77 फीसदी मतदान:पिछले 2 चुनाव में वोटिंग बढ़ी तो BJP को फायदा; इस बार कड़ी टक्कर

Banswara
बांसवाड़ा-डूंगरपुर में 72.77 फीसदी मतदान:पिछले 2 चुनाव में वोटिंग बढ़ी तो BJP को फायदा; इस बार कड़ी टक्कर
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान हुआ। कुछ केंद्रों पर छोटी मोटी विरोध और तकनीकी खामी को छोड़ दें तो मतदान शांति पूर्ण रहा। इस बार दोनों ही जिलों की 8 विधानसभा सीटों पर 72.77 फीसदी लोगों ने मतदान किया। आंकड़ों में देखे तो यह मतदान पिछले चुनाव की तुलना में 0.13 फीसदी ही कम रहा है। हर मतदान केन्द्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। मौसम ने भी इस बार मतदान करने में साथ दिया।

पिछले दो चुनाव में वोटिंग बढ़ी तो फायदा भाजपा को मिला, इस बार टक्कर

इस सीट पर 2009 में 52.68 फीसदी मतदान हुआ था तब कांग्रेस जीती थी। लेकिन बाद में 2014 में मतदान 68.86 और 2019 में 72.75 फीसदी हुआ तो इसका दोनों ही बार फायदा भाजपा को मिला। दोनों बार मोदी लहर का फायदा पार्टी को मिला है।

इस बार 0.13 फीसदी ही वोटिंग कम हुई है और मोदी लहर भी बरकरार है। लेकिन जिस तरह से BAP ने स्थानीय और जातिगत मुद्दों पर चुनाव लड़ा है उसके कारण इस सीट पर दूसरी लहर BAP की भी रही। कांग्रेस को इसी वजह से गठबंधन करना पड़ा।

हालांकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापसी नहीं लेकर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति खड़ी कर दी। जिसका फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है। राजनीतिक जानकार और आम जनता में भी कुछ का यही कहना है कि जीत का संकेत भाजपा की और जाता दिख रहा है।

हालांकि जीत का अंतर बहुत ही कम रहेगा। क्यों भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीतसिंह मालवीया वागड़ की राजनीति में एक बड़ा अनुभव रखते हैं। 2014 जब मोदी की लहर ठीक तब विधानसभा में कांग्रेस के कई दिग्गज मंत्री और नेता हार गए लेकिन मालवीया जीते थे।

विधानसभा की तुलना में हर जगह कम हुआ मतदान

5 महीने पहले विधानसभा चुनाव हुए मतदान और लोकसभा चुनाव के मतदान में सबसे ज्यादा कमी इस बार कुशलगढ़ विधानसभा में आई है। यहां 89.90 फीसदी मतदान हुआ था जो अब 69 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। इतनी गिरावट की वजह स्थानीय लोगों का रोजगार के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में पलायन हैं।

दोनों ही प्रत्याशियों को विधानसभा में भी वोटिंग गिरी है। भाजपा प्रत्याशी की बागीदौरा सीट पर 5.39 और बाप प्रत्याशी राजकुमार की चौरासी विधानसभा सीट पर 8.36 फीसदी मतदान कम हुआ है।



विधानसभा क्षेत्रविधानसभा चुनाव 2023लोकसभा चुनाव 2024अंतर
बांसवाड़ा79.2274.02-5.2
बागीदौरा82.0576.66-5.39
कुशलगढ़86.9075.01-17.90
घाटोल83.6080.85-2.75
गढ़ी75.5575.01-0.54
सागवाडा73.0065.05-7.95
चौरासी80.0071.00-9.00
डूंगरपुर72.0565.12-6.93
FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×