Home News Business

लोकसभा चुनाव का मतदान कल:गोविंद गुरु कॉलेज में सुबह प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू, बांसवाड़ा जिले में 1451 पोलिंग स्टेशन में 88 क्रिटिकल

Banswara
लोकसभा चुनाव का मतदान कल:गोविंद गुरु कॉलेज में सुबह प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी शुरू, बांसवाड़ा जिले में 1451 पोलिंग स्टेशन में 88 क्रिटिकल
@HelloBanswara - Banswara -

लोकसभा चुनाव-2024 के नियुक्त मतदान दलों की रवानगी गुरुवार सुबह गोविंद गुरू राजकीय महाविद्यालय से हुई। मतदान 26 अप्रेल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। बांसवाड़ा डूंगरपुर की 8 विधानसभा में कुल 2201 मतदान केन्द्र बनाए है। मतदान दल शाम तक मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपनी व्यवस्थाएं संभाल लेंगे। पुलिस व प्रशासन ने भी मतदान दलों की रवानगी के समय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतदान दलों को यहां ट्रेनिंग और उसके बाद में निर्वाचन सामग्री सुपुर्द कर रवानगी की जा रही है।बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। कुल 22 लाख 607 मतदाता हैं। इनमें से 11 लाख 11 हजार 37 पुरूष, 10 लाख 89 हजार 548 महिला तथा 22 ट्रांसजेंडर मतदाता है।

पहले प्रशिक्षण फिर रवानगी

मतदान दलों को रवाना करने से पहले गोविंद गुरू कॉलेज में सुबह प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान दलों के सभी सदस्य सम्मिलित रहे। मतदान दल के सभी सदस्य जिसमें पीआरओ, पी-1, पी-3, एवं पुलिसकर्मी एक साथ बैठेंगे। इसके लिए प्रत्येक मतदान बूथ संख्या की स्लिपें लगाई गई है। पंक्तियों के सम्बन्ध में मतदान बूथों की संख्या का विवरण मोटे अक्षरों में दोनों ओर साइडों में अंकित किया गया है।

कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि पोलिंग पार्टी, सेक्टर आफिसर, महिला और दिव्यांग पोलिंग पार्टी के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी पोलिंग स्टेशन पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बांसवाड़ा जिले में कुल 1451 पोलिंग स्टेशन हैं।

एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि जिले में 2200 पुलिस फोर्स लगी है। 1000 होमगार्ड लगाए हैं। इसके अलावा 250 आरएसी और 500 केंद्रीय फोर्स लगाई गई है। जिले में 88 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। हर विधानसभा में क्यूआरटी लगाई है। हर विधानसभा में एक एएसपाई और 3 डीएसपाई सुपरवाइजिंग के लिए लगाए हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×