Home News Business

पौष्टिक आहार नहीं, जंक फूड खा रहीं महिलाएं, शहर में 898 बच्चे कुपोषित

Banswara
पौष्टिक आहार नहीं, जंक फूड खा रहीं महिलाएं, शहर में 898 बच्चे कुपोषित
@HelloBanswara - Banswara -

अब गांवों में नहीं शहरी इलाकों में कुपोषण बढ़ रहा है। इसका खुलासा महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार जिले में 7 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण की जद में है। जिसमें सबसे ज्यादा गढ़ी में 2092 और सबसे कम कुशलगढ़ में 67 बच्चे कुपोषित हैं। वहीं बांसवाड़ा शहर में 898 बच्चे कुपोषित हैं। जो काफी चिंता का विषय है।

ये आंकड़े बता रहे हैं कि अब गांवों में पर्याप्त भोजन नहीं मिलने की वजह से कुपोषित बच्चे नहीं हो रहे हैं, बल्कि पौष्टिक आहार को नजरंदाज करने से हो रहे हैं। क्योंकि अब गांवों में नहीं शहरी इलाकों में कुपोषित बच्चे ज्यादा पैदा हो रहे हैं। एमजी अस्पताल के महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी यादव के अनुसार शहरी क्षेत्र में पौष्टिक आहार को नजरंदाज करना कुपोषण की मुख्य वजह है।

महिलाएं, बच्चे, दूध, फल, हरी सब्जी की बजाय फास्ट या जंक फूड का अधिक इस्तेमाल करते हैं। पौष्टिक आहार से परहेज और दूरी बनाने से अनेक स्वास्थ्य समस्याएं जटिल हो सकती हैं। फास्ट फूड के सेवन से प्रतिवर्ष 8 प्रतिशत लोगों में बीमारी बढ़ रही है। रेगुलर जंक फूड का सेवन करने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, दांत की समस्या, कब्ज, हार्ट से संबंधित परेशानी, स्किन की समस्या, लेटने और बैठने में घबराहट की समस्या महसूस करने लगते हैं।

"कुपोषण की मुख्य वजह पौष्टिक आहार नहीं करना है। विटामिन और आयरन से जुड़ा भोजन नहीं मिलने से शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता है। इंफेक्शन जल्दी होता है। शहर में महिलाएं भोजन में पर्याप्त हरी सब्जी, फल और दूध नहीं लेती है। एक गर्भवती को 1 किलो 400 ग्राम मीठा दलिया, खिचड़ी और 700 ग्राम सादा दलिया दिया जाता है। 7 माह से 36 माह तक की गर्भवती को मीठा दलिया 0.48 ग्राम, मूंगदाल 0.48 ग्राम, बाल आहार 1 किलो 375 ग्राम और सादा दलिया 540 ग्राम दिया जाता है।"

- डॉ. पीसी यादव, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

  • सरकार आंगनबाड़ी के माध्यम से 3 से 6 साल के बच्चों को 60 ग्राम पोषाहार रोजाना दे रही है। एक बच्चे पर एक महीने में 129.6 रुपए खर्च होते हैं। केंद्र लड़के लड़कियां आनंदपुरी 261 239 अरथूना 108 106 बागीदौरा 653 613 बांसवाड़ा शहर 449 449 छोटी सरवन 172 173 गढ़ी 1270 822 घाटोल 310 272 कुशलगढ़ 34 33 सज्जनगढ़ 249 271 तलवाड़ा 327 331
शेयर करे

More news

Search
×