Home News Business

आज किसका मंगलवार, कांग्रेस का दावा- इस बार हमारा बोर्ड तय, भाजपा को राम मंदिर से उम्मीद

Banswara
आज किसका मंगलवार, कांग्रेस का दावा- इस बार हमारा बोर्ड तय, भाजपा को राम मंदिर से उम्मीद
@HelloBanswara - Banswara -

नगर परिषद के चुनाव काे लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार काे समाप्त हुई थी। मंगलवार काे ही इसका नतीजा अाएगा। परतापुर-गढ़ी की मतगणना राउमावि परतापुर में और बांसवाड़ा की सूचना केंद्र में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मंगलवार किसके लिए मंगलमय है यह अाज पता चल जाएगा। कांग्रेस काे 5 साल बाद फिर जीत की उम्मीद लग रही है। वहीं भाजपा लगातार दूसरी बाेर्ड बनाने का दावा कर रही है। साथ ही इन चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के कई ऐसे प्रत्याशी है जो जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब है। साथ ही बात की जाए तो दोनों दलों के कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इसी को लेकर भास्कर टीम ने ऐसे प्रत्याशियों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जिसके लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। नगर परिषद में नया बोर्ड किसका बनेगा यह मंगलवार को साफ हो जाएगा। सभी प्रकार की शंकाएं दूर हो जाएंगी। हालांकि एक्जिट पाेल और शहर में चर्चा इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनने और जैनेंद्र त्रिवेदी के सभापति बनने की संभावना जता रही हैं।

10 बजे तक आ जाएंगे बांसवाड़ा परतापुर-गढ़ी निकाय के परिणाम
नगर परिषद चुनावों के लिए तीन दिन पूर्व हुए मतदान के बाद अाज मताें की गणना हाेगी। पीठासीन अधिकारी पर्वतसिंह चूंडावत ने बताया कि मतगणना के लिए चौदह टेबलें लगाई गई है। इन सभी पर क्रमानुसार वार्डाेेें की मतगणना हाेगी। कुल पांच चरणों में मतगणना हाेगी। पांच चरणों में हाेने वाली मतगणना में सबसे पहले बांसवाड़ा शहर के 1 से 14 नंबर वार्डों के परिणाम अाएंगे। दूसरे चरण की मतगणना के बाद 15 से 28 नंबर तक के वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित हाेंगे। तीसरे चरण में वार्ड नंबर 29 से 42, चौथे चरण में वार्ड संख्या 43 से 56 व पांचवे चरण में शेष बचे वार्ड संख्या 57 से 60 तक की मतगणना के बाद परिणाम घोषित हाेंगे। इसी तरह परतापुर गढ़ी में तीन चरण में मतगणना हाेगी। यहां मतगणना के लिए नाै टेबलें लगाई गई है। प्रथम चरण में वार्ड संख्या 1 से 9 की मतगणना के तत्काल बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में वार्ड संख्या 10 से 18 व तीसरे चरण में वार्ड संख्या 19 से 25 की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घाेषित हाेंगे।

38 से 41 सीटों के साथ बनेगा कांग्रेस का बोर्ड- बामनिया
परिणाम अब क्या पहले ही पता है कि कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। निश्चित तौर पर कांग्रेस 38 से 41 सीटों के साथ जीतेगी और जैनेंद्र त्रिवेदी सभापति होंगे। भाजपा का बोर्ड भाजपा की सरकार में भी शहर में काम नहीं करा सका। हमारे बोर्ड ने 19 करोड़ रुपए दिए थे, उसके बाद अब फिर नगर परिषद पर कर्जा चढ़ गया है। जनता ने भाजपा को आइना दिखा दिया है। कांग्रेस के पुराने बोर्ड का काम काज जनता देखा है, यहां के विधायक पर जनता को भरोसा है। हमारा एजेंडा विकास ही रहेगा। अर्जुनसिंह बामनिया, टीएडी मंत्री

परतापुर-गढ़ी में जिताऊ माने जा रहे प्रत्याशी भूमिगत
परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के पहले चुनाव का परिणाम मंगलवार सुबह आ जाएगा। चुनाव परिणाम जो आए, लेकिन कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाने के लिए गोटियां बिछा दी है। एेसे में नगर पालिका की राजनीति काेई भी करवट ले सकती है। दाे दिन पूर्व मतदान के बाद से कस्बे में खुलकर घूम रहे भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियाें में से लगभग अाधे प्रत्याशी मतगणना की पूर्व संध्या तक भूमिगत हाे चुके थे। ये सभी प्रत्याशी वे हैं, जाे जिताऊ माने जा रहे हैं। कांग्रेस के एक बड़े नेता यह जानते हैं कि उनकी पार्टी काे बाेर्ड बनाने लायक बहुमत नहीं िमलेगा। इसके बावजूद वहां राजनीतिक बिछात एेसी बिछाई गई है कि भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियाें काे मिला कर बाेर्ड बना लें। जिताऊ प्रत्याशी चाहे किसी भी दल का हाे, उसे चिन्हित कर लिया है।

राम मंदिर फैसले के आधार पर बनेगा हमारा बोर्ड- जोशी
निकाय चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेंगे। निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी 34 से 35 सीट प्राप्त कर फिर से अपना बोर्ड बनाएगी। भाजपा के वर्तमान बोर्ड में कई विकास के काम हुए हैं, जगह जगह सड़कें बनी, स्वच्छता में भी जरूर काम हुए हैं। सभापति को लेकर विरोध सिर्फ पार्षदों में था, जनता में नहीं। बेवजह का सभापति को लेकर प्रोपेगेंडा बनाया गया है। यहां के लोग उन सबसे परे जाकर विकास कार्य और राम मंदिर के फैसले के आधार पर भाजपा का बोर्ड बनाएगी। भवानी जोशी, पूर्व राज्यमंत्री

शेयर करे

More news

Search
×