Home News Business

दो माह पहले भागे प्रेमी युगल, लड़की के परिजनों ने लड़के का घर जलाया

Banswara
दो माह पहले भागे प्रेमी युगल, लड़की के परिजनों ने लड़के का घर जलाया
@HelloBanswara - Banswara -

जहांपुरा ग्राम पंचायत के हीरियागढ़ी में शनिवार रात को कुछ लोगों ने पुराने विवाद के कारण एक मकान में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट की ओर कवेलूपोश मकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना तो दी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दानपुर थाने से जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई, उसे एंबुलेंस से सीएचसी छोटी सरवन लाया गया, वहां उपचार के बाद एमजी अस्पताल रैफर किया गया।

घायल महिला के बेटे कन्हैयालाल ने बताया कि शनिवार रात को वो अपने खेत में सोया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी, मां और दो लड़के सोए थे। रात के करीब 11 बजे होंगे कि तिलगारी निवासी रायचंद, उसका भाई और दो अन्य युवक बाइक पर सवार होकर सबसे पहले उसके भाई फणिया के घर गए और वहां गाली गलौच करना शुरू कर दिया। डर के मारे फनिया और उसका परिवार वहां से भाग गया तो रायचंद अपनी टीम के साथ कन्हैयालाल के घर पहुंचा। जहां उन्होंने बुजुर्ग मां और बेटों के साथ मारपीट की। इससे मां गंभीर रुप से घायल हो गई। इस स्थिति सभी आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते उन्हें फणिया के सुने मकान में पिछले हिस्से में आग लगा दी। जिस पर रविवार को फणिया की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आग लगने के पर आसपास के लोग भी जमा हुए और आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन काबू नहीं पाया गया। इधर घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।विवाद का कारण: इस मामले में थानाधिकारी सज्जनसिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का लंबे समय से लड़की भगा ले जाने को लेकर विवाद चल रहा है। करीब दो माह पहले रायचंद की लड़की को हीरियागढ़ी के फणिया का लड़का भगा कर ले गया था। दो माह के बाद भी वो लड़का व लड़की नहीं मिले। यही कारण है कि लड़की पक्ष से उसका पिता और अन्य लोग आक्रोशित हो गए और मारपीट कर घर में आग लगा दी।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×