Home News Business

बांसवाड़ा-उदयपुर स्टेट हाइवे 32 से हटेंगे दो विकट मोड़, 21 करोड़ से नए हाई फ्लड लेवल पुल बनाएंगे

Banswara
बांसवाड़ा-उदयपुर स्टेट हाइवे 32 से हटेंगे दो विकट मोड़, 21 करोड़ से नए हाई फ्लड लेवल पुल बनाएंगे
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा-उदयपुर स्टेट हाइवे 32 पर जल्दी ही 21 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। जिसके तहत जानामेड़ी उत्तम सेवा धाम के पास मौजूदा पुल की ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। वहीं चिड़ियावासा में कागदी नदी के ऊपर मौजूदा पुल को यथा स्थिति रखते हुए उसी के पास हाई फ्लड लेवल पुल का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके निर्माण के लिए निर्माण कंपनी द्वारा मौके पर मशीनरी लाकर रख दी है।

संभावना है कि एक अप्रैल से जानामेड़ी स्थित उत्तर सेवा धाम के पास कागदी नदी पर बायपास का निर्माण कर और मौजूदा पुल को तोड़ कर नए पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। जिसके जून के अंत तक पूरा होने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संदीप चेलावत ने बताया कि निर्माण कंपनी द्वारा पुल निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी है। इस पुल की लंबाई 40 मीटर, चौड़ाई 14 मीटर और ऊंचाई 4 से 5 मीटर होगी। वहीं चिड़ियावासा से पहले कागदी नदी पर मौजूदा पुल से 10 से 15 मीटर आगे की ओर एक नया हाई फ्लड लेवल पुल बनेगा।

जिसकी लंबाई 100 मीटर, चौड़ाई 14 मीटर और ऊंचाई 6 से 7 मीटर होगी। जिससे मौजूदा पुल के दोनों छोर पर विकट मोड़ वाली स्थिति से उत्पन्न दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रही हैं और पुल के ऊपर से वाहन कागदी नदी में जा गिरे हैं। वाहनों के सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से इस पुल का निर्माण खास तौर से करवाया जा रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×