Home News Business

पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर पूर्व महिला सरपंच ने पिया जहर, मौत

Banswara
पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर पूर्व महिला सरपंच ने पिया जहर, मौत
@HelloBanswara - Banswara -
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिवार के लोग।
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिवार के लोग।

दो महीने पहले ही छोड़कर आए थे
मृतक वैस्ती के भाई कालू ने बताया कि आरोपी बापूलाल पूर्व में सरपंच रह चुका है। उसके किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात की जानकारी उसकी बहन को थी। इस मामले को लेकर बापूलाल और वैस्ती के बीच कई बार विवाद ही हुआ है। बापूलाल उसकी बहन से मारपीट करता रहता था। अभी दो महीने पहले भी उसकी बहन बापूलाल से नाराज होकर पीहर आ गई थी। इसके बाद कालू खुद उसे ससुराल छोड़कर आया था। वैस्ती के 25 साल का एक लड़का है और करीब 27 साल पहले वैस्ती का विवाह बापूलाल से हुआ था।

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पीहर पक्ष के लोग।
पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पीहर पक्ष के लोग।

बालों में मिला खून
पोस्टमार्टम कक्ष में पड़े शव के सिर पर बालों के भीतर खून दिखाई दिया। इसे देख पीहर पक्ष के लोग भीतर ही भड़कने लगे। मामला तब बिगड़ने लगा, जब ससुराल पक्ष के कुछ लोग चोट नहीं लगने की बात कहने लगे। यह विवाद बढ़ा तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और दोनों पक्षों को मौके से दूर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने नाक में नली डालने के दौरान खून निकलने की बात कही। विवाद की आशंकाओं को भापते हुए खुद थानाधिकारी गजवीरसिंह मौके पर मौजूद रहे।


PM रिपोर्ट पर कार्रवाई
आंबापुरा थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पर अभी तक को चोट स्पष्ट नहीं हो रही है। PM रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई करेंगे। अभी की जानकारी के हिसाब से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पीहर पक्ष से रिपोर्ट ली है। उचित कार्रवाई करेंगे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×