Home News Business

मानसून से पहले जल-संसाधन विभाग के एक्सईएन के तबादले

Banswara
मानसून से पहले जल-संसाधन विभाग के एक्सईएन के तबादले
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| मानसून दस्तक देने को है वहीं दूसरी ओर जलसंसाधन विभाग के सहायक शासन सचिव कैलाशचंद्र मीणा ने जलसंसाधन विभाग के अभियंताओं की तबादला सूची जारी कर दी है।


पीपलखुंट हाई लेवल केनाल परियोजना खण्ड प्रथम बांसवाड़ा के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह दांतला का तबादला अधीक्षण अभियंता निर्माण वृत्त माही कार्यालय में प्रावैधिक सहायक के पद पर किया है। दांतला के स्थान पर सिरोही से स्थानांतरित कर राजेंद्र सिंह अकवी एक्सईएन के पद पर लगाया है। वहीं चंद्रप्रकाश जैन को प्रावैधिक सहायक एसई निर्माण वृत्त बांसवाड़ा से स्थानांतरण सोम कमला आंबा परियोजना आसपुर डूंगरपुर के एक्सईएन पद पर किया गया है। वहीं चंद्रप्रकाश मेघवाल को सोम कमला आंबा नहर खंड आसपुर डूंगरपुर से स्थानांतरित कर एक्सईएन मॉनीटरिंग एसई माही ऑफिस किया गया है। अधिशासी अभियंता अपर हाई लेवल केनाल परियोजना खंड प्रथम बांसवाड़ा हेमंत पनाड़िया का स्थानांतरण एक्सईएन जलसंसाधन खंड सलूंबर किया।

शेयर करे

More news

Search
×