Home News Business

पति को फोन पर कहा, दवा पीकर मर रही हूं: इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीहर पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

Banswara
पति को फोन पर कहा, दवा पीकर मर रही हूं: इलाज के दौरान तोड़ा दम, पीहर पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
@HelloBanswara - Banswara -

पत्नी ने अपने पति को फोन पर कहा कि मैं दवा पीकर मर रही हूं, घर आ जाओ। इतना बोलते ही पति बैंक से दौड़ा-दौड़ा घर पहुंचा। तब तक उसकी पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। घर में उल्टियां करते देखकर उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर दौड़ा। इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खेरपाड़ा गांव में 32 साल की विवाहिता सुशीला पत्नी बंसीलाल निवासी खेड़ा पड़ा की मौत हो गई। उसने कीटनाशक दवा पीने से पहले पति को फोन किया था। पति घर पहुंचा तो वह उल्टियां कर रही थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दानपुर थाना पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी की। पीहर पक्ष के ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल मोर्चरी के बाहर दोनों पक्षों में काफी बहस भी हुई। स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों के समझाने पर पोस्टमार्टम कराने पर सहमति बनी।

दानपुर थाना के एसआई रण सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने रिपोर्ट दी है। उस आधार पर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है कि विवाहिता ने आत्महत्या की वजह क्या रही। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके एक लड़का और एक लड़की है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×