Home News Business

राशन के गेहूं उठाने वाले 5985 कर्मचारियों से 3.67 करोड़ वसूले

Banswara
राशन के गेहूं उठाने वाले 5985 कर्मचारियों से 3.67 करोड़ वसूले
@HelloBanswara - Banswara -

खाद्य सुरक्षा योजना में उठाए थे गेहूं, 163 कर्मचारियों का बकाया बाकी 6 हजार, 148 कर्मचारी चिह्नित, इनमें 80 प्रतिशत शिक्षक


सरकारी कर्मचारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा के तहत गेहूं उठाने वालों की वसूली जारी है। जिले में अभी तक 6 हजार 148 कर्मचारियों काे चिह्नित किया गया है। जिनमें से 5985 कर्मचारियों से 3 करोड़ 67 लाख 18 हजार 557 रुपए की वसूली हो गई है। अभी भी 163 कर्मचारियों की वसूली अभी तक बकाया है। दरअसल जिन सरकारी कर्मचारियों ने खाद्य सुरक्षा का लाभ लेते हुए गेहूं उठाया था, उनसे 27 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशि वसूली जा रही है। साथ ही जिन कर्मचारियों ने अभी तक अपनी राशि जमा नहीं करवाई है उनके खिलाफ भी विभाग ने सख्त कदम अख्तियार किया है। शासन सचिव नवीन जैन ने जल्द वसूली करने के निर्देश के साथ ही जो कर्मचारी राशि जमा नहीं करवा रहे है ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करने का भी आदेश दिया है। 

वहीं प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक 97.35 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी राशि जमा करवा दी है। वहीं जो 163 कर्मचारी बचे हैं उन्होंने प्रार्थना पत्र दे रखा है जिसमें कई संविदा-कर्मी भी है। जिनकी जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इन कर्मचारियों में 80 प्रतिशत शिक्षक हैं। गौरतलब है कि जिले में सरकारी कर्मचारी खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं का लाभ उठा रहे हैं।

शेयर करे

More news

Search
×