Home News Business

जोनल मजिस्ट्रेट की कार और जवानों पर पथराव करने वाले 13 उपद्रवी गिरफ्तार

Banswara
जोनल मजिस्ट्रेट की कार और जवानों पर पथराव करने वाले 13 उपद्रवी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

सरपंच चुनाव परिणाम जारी होने के बाद महुड़ी मतदान केंद्र पर आगजनी और पथराव करने के केस में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस केस में 50 से ज्यादा के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें से 23 नामजद है।

थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बाकि उपद्रवियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अलग-अलग टीमे बनाकर तलाश जारी है। मामले में पुलिस ने महुड़ी निवासी पजू गरासिया, सुखराम पारगी, जगदीश गरासिया, विजयपाल गरासिया, कांतिलाल गरासिया, नूरा गरासिया, भीमपुरा निवासी राजेश खड़िया, जीरा कोट निवासी दीता गरासिया, पीथा गरासिया, मणिलाल गरासिया, कांतिलाल गरासिया, भरत गरासिया, जोधहेंग गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। बाद में कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 23 जनवरी को रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने सज्जनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि महुड़ी पंचायत के मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव परिणाम जारी होने के बाद उपद्रवियों ने केंद्र के बाहर पड़ी 5 बाइक और मतदान दल की बस में आग लगा दी। इतना ही नहीं उत्पातियों ने जोनल मजिस्ट्रेट की कार और पुलिस सुपरवाइजर की जीप में तोड़फोड़ भी की। शांति बनाने का प्रयास कर रहे पुलिस जवानों पर पथराव किया। इत्तला पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को खदेड़ शांति कायम की थी।

शेयर करे

More news

Search
×