Home News Business

करंट लगने से तकनीकी कर्मचारी घायल, सही इलाज नहीं मिलने का आरोप, हंगामा

Banswara
करंट लगने से तकनीकी कर्मचारी घायल, सही इलाज नहीं मिलने का आरोप, हंगामा
@HelloBanswara - Banswara -

करंट से झुलसे कर्मचारी को एमजी अस्पताल में ठीक से उपचार नहीं मिलने पर परिजनों ने रोष जताया। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारी को िनजी अस्पताल में भर्ती करवाकर मामला शांत किया। दरअसल, तकनीकी कर्मचारी उमेश कुमार पीपलवा क्षेत्र में पोल पर कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से सर्विस वाहन के बकैट से नीचे गिर कर घायल हो गया। इस पर उसे एमजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। जहां उपचार से संतुष्ट नहीं होेने पर परिजन घायल उमेश को लेकर हाउसिंग बोर्ड कंपनी स्थित सिक्योर कंपनी के कार्यालय पर पहुंच गए और हंगामा किया। इस पर सिक्योर कंपनी के प्रबंध अधिकारी अमित कुमार चौहान ने तकनीकी कर्मचारी को मेवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती करवा कर उसका उपचार प्रारंभ करवाया। चौहान ने बताया कि उमेश के घायल होते ही उसे एमजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। परिजनों की मांग पर निजी अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार करवा रहे हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×