Home News Business

छात्रा के साथ चाकू की नोक पर साथी छात्र ने किया दुष्कर्म

Banswara
छात्रा के साथ चाकू की नोक पर साथी छात्र ने किया दुष्कर्म
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| कुशलगढ़ क्षेत्र में छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वाले छात्र द्वारा चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक उसके स्कूल मे ही 11वी के एक छात्र से जान पहचान थी। एक दिन छुट्टी के बाद आरोपी छात्र ने उसका पीछा कर डूंगरी के पास पकड़ लिया। इसके बाद चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाए, वह परेशान होकर आरोपी छात्र के घर गई तो उसने रखने से इनकार कर दिया। आरोपी व उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×