Home News Business

स्टाफ बदल गए मगर नाम अभी तक उस बोर्ड पर नहीं लिखा गया

Banswara
स्टाफ बदल गए मगर नाम अभी तक उस बोर्ड पर नहीं लिखा गया
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा से 50 किलोमीटर दूर गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा राजस्थान पुलिस का बोर्ड जो 2 साल पहले बनाया हुआ है| उस पर उस समय जो जवान कार्यरत थे उनके ही नाम लिखे हुए हैं| इसके बाद दो थाना अधिकारी बदल गए कांस्टेबल बदल गए एएसआई बदल गए मगर नए स्टाफ का नाम अभी तक उस बोर्ड पर नहीं लिखा गया| राजस्थान  पुलिस की लापरवाही से आम जनता को होती है परेशानी| यह बोर्ड आम जनता के हित के लिए होता है| मगर पुलिस विभाग की लापरवाही के कारण यह बोर्ड काम का नहीं रहा |सार्वजनिक स्थान पर इन बोर्ड का उपयोग होता है |मगर लापरवाही के कारण यह बोर्ड किसी काम के नहीं रहे हैं |पुलिस विभाग की लापरवाही से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| आखिर राजस्थान की पुलिस कब चेतेगी इस लापरवाही वाले कामों से|

 

शेयर करे

More news

Search
×