Home News Business

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी सफदर की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

Banswara
करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी सफदर की तबीयत बिगड़ी, भर्ती
@HelloBanswara - Banswara -

करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार सफदर हुसैन की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस की देख-रेख में डॉक्टरों ने इलाज शुरू की है। मुख्य आरोपी दाऊदी बोहरा समाज की करजन हसानात कमेटी का अध्यक्ष है। वह मुस्लिम कॉलोनी का रहने वाला है। उसे कोतवाली पुलिस ने दो िदन पहले गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि पुलिस ने बांसवाड़ा से फरार होने के बाद सफरद हुसैन को दाहोद से डिटेन किया था और फिर उसके दो पुत्र को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 करोड़ मूल्य के करीब साढ़े सात िकलो सोने के जेवर और बिस्कुट बरामद किए हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×