Home News Business

डीजल के बढ़ते दाम से निबटने सीएनजी बसें लाएगा रोडवेज, एक लीटर डीजल में 5 किमी चलती है बस

Banswara
डीजल के बढ़ते दाम से निबटने सीएनजी बसें लाएगा रोडवेज, एक लीटर डीजल में 5 किमी चलती है बस
@HelloBanswara - Banswara -
  • सीएनजी से 8 किमी तक चलेगी, बांसवाड़ा में कुल 53 बसें

पेट्राेल-डीजल के बढ़ते दामाें के बावजूद रोडवेज निगम ने किराये में बढ़ोतरी नहीं की। इसका असर यह हुआ कि पहले से कर्जे में डूबा निगम और कर्जदार हाेता जा रहा है। अब इससे उबरने के लिए निगम ने सीएनजी बसें चलाने का फैसला ले लिया है। लेकिन निगम इसे अलग-अलग फेज में पूरे प्रदेश में लागू करेगा। यानी सभी एक साथ रिप्लेस नहीं की जाएंगी।

इस संबंध में हाल ही में निगम के उच्चाधिकारियों ने बैठक लेकर निर्णय लिया है। इसके अलावा निगम इलेक्ट्रिक बसें लाने पर भी विचार कर रहा है। सीएनजी बसों के लिए निगम की ओर से अलग-अलग कंपनियों से खरीदी के लिए बात करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 50 बसों की खरीदी करना तय माना जा रहा है।

इसके लिए कंपनियों से बातचीत भी निगम के उच्चाधिकारियों के स्तर पर हाे रही है। कंपनियां लंबे रुट की सीएनजी बसों काे तैयार करने में जुटी हैं। निगम की ओर से पहले एक बार बारां जिले में सीएनजी बस संचालन की शुरूआत की गई थी, लेकिन वाे इसलिए सक्सेस नहीं हाे पाई क्योंकि वाे बस पूरी तरह से सीएनजी तकनीक से युक्त नहीं हाेकर केवल किट लगाया गया था। अब सभी बसें सीएनजी तकनीक से युक्त हाेंगी।

प्रदेश में 3200 बसें रोजाना 12 लाख किमी तक का सफर कर रही

  • 1 लीटर डीजल में 5 किमी चल रही है
  • 2.5 लाख लीटर डीजल की रोजाना खपत है
  • 5 किमी प्रति घंटा होगा डीजल से एवरेज
  • 08 किमी प्रति घंटा होगा सीएनजी से एवरेज​​​​​​​
  • 61 रुपए किलो पड़ेगी सीएनजी, टैक्स में छूट पर और भी हाेगी कमी।

इसको लेकर बैठक हुई थी। समस्या ये है कि लोकल बसें नहीं हैं। इसको लेकर 4 कंपनियों को बताया है, वे इस बारे में प्लान तैयार करके देंगे कि किस तरह का इंजन होगा, एयर कंडीशन लगेगा। डिक्की होगी या नहीं होगी। क्योंकि सीएनजी के बड़े-बड़े सिलेंडर भी उसमें लगेंगे। अभी कंपनी का प्लान आया नहीं हैं। -सुधीर भाटी, पीआरओ, रोडवेज

​​​​​​​राेजाना 4 हजार लीटर डीजल की खपत हाे रही

​​​​​​​बांसवाड़ा में वर्तमान में 63 बसें हैं। जिसमें ऑन रुट 53 बसों का संचालन हाे रहा है। यह बसें दिन में औसत 19 से 20 हजार किमी का सफर तय करती हैं। जिनमें हर बस का औसत एवरेज 5 किमी प्रति लीटर हाेता है। इसके अनुसार डिपाे स्थित पंप से राेजाना 4 हजार लीटर औसत डीजल उपयोग में लिया जाता है। इसके अलावा कई बार डीजल खत्म हाेने की स्थिति में दूसरे डिपाे से भी डीजल भरवाया जाता है। सीएनजी बसों से इन्हीं बसों का एवरेज 8 किमी प्रति लीटर मिलने से हर बस में 3 किमी का फायदा हाेगा।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×